• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

राज्य सरकार बनाएगी 7.5 लाख कर्मचारियों की 'डिजिटल कुंडली', सारा डाटा होगा एक क्लिक पर

मध्य प्रदेश में साढ़े सात लाख शासकीय कर्मचारियों का डिजिटल डाटा तैयार किया जाएगा। इसमें प्रत्येक कर्मचारी की ज्वाइनिंग से लेकर पदस्थापना (ट्रांस्फर, प...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Thu, 12 Mar 2026 09:46:36 PM (IST)Updated Date: Thu, 12 Mar 2026 09:46:36 PM (IST)
राज्य सरकार बनाएगी 7.5 लाख कर्मचारियों की 'डिजिटल कुंडली', सारा डाटा होगा एक क्लिक पर
राज्य सरकार बनाएगी 7.5 लाख कर्मचारियों की 'डिजिटल कुंडली', AI Generated Image

HighLights

  1. साढ़े 7 लाख कर्मचारियों का डिजिटल डेटा तैयार; जॉइनिंग से रिटायरमेंट तक रिकॉर्ड
  2. हाईकोर्ट में लंबित 1 लाख केसों के समाधान के लिए सरकार बनाएगी डिजिटल 'कुंडली'
  3. HRMS पोर्टल पर दर्ज होंगे अवकाश और पदोन्नति के रिकॉर्ड; ऑनलाइन होगा निराकरण

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। मध्य प्रदेश में साढ़े सात लाख शासकीय कर्मचारियों का डिजिटल डाटा तैयार किया जाएगा। इसमें प्रत्येक कर्मचारी की ज्वाइनिंग से लेकर पदस्थापना (ट्रांस्फर, पोस्टिंग) और सेवानिवृत्ति तक का रिकॉर्ड सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) के पास रहेगा। मध्य प्रदेश में 6,77,397 नियमित कर्मचारी हैं। इसके अलावा संविदा कर्मचारी भी हैं। अभी तक सरकार के पास कर्मचारियों के सर्विस रिकॉर्ड संबंधी डाटा एक जगह नहीं है। केवल वित्त विभाग के पास ट्रेजरी से वेतन पाने वाले कर्मचारियों की जानकारी है।

कोर्ट में सरकार की किरकिरी रोकने की कवायद

इनमें से एक लाख से अधिक ने पदोन्नति, वरिष्ठता, वेतन वृद्धि, वेतनमान और समयमान वेतन के निर्धारण से जुड़े केस सरकार के विरुद्ध हाई कोर्ट में लगा रखे हैं। कई बार कोर्ट इन प्रकरणों में मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव व प्रमुख सचिव को व्यक्तिगत रूप से प्रस्तुत होने को कहता है। कोर्ट में सरकार की किरकिरी न हो और प्रतिकूल स्थिति न बने, इसके लिए प्रत्येक कर्मचारी की डिजिटल 'कुंडली' तैयार की जा रही है। इस व्यवस्था से अधिकारी हो या कर्मचारी, उसकी सेवा संबंधी कोई मामला है तो उसका निराकरण सरकार के स्तर पर ही किया जा सकेगा। मामले का निपटारा न होने पर कर्मचारी न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगा।


HRMS पोर्टल पर एकजाई होगा सर्विस डेटा

सामान्य प्रशासन विभाग ने एमपी स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम के माध्यम से मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (एचआरएमएस) का एक पोर्टल बनवाया है। जिसमें कर्मचारियों के अवकाश, सीआर, स्थानांतरण, पदोन्नति की जानकारी इकट्ठा कर एकल डेटाबेस संधारित किया जाएगा। पोर्टल में डेटाबेस कर्मचारियों का रिकॉर्ड दर्ज होने से कर्मचारियों की जानकारी सरकार के पास होगी। इसके अलावा विभागाध्यक्ष कार्यालयों, कमिश्नरी और कलेक्ट्रेट में यह व्यवस्था लागू की जाएगी। कर्मचारियों की सीआर, विभागीय जांच, अनुकंपा नियुक्ति और सेवा समाप्ति से संबंधित मामलों का ऑनलाइन ही निराकरण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- कौन हैं मोनालिसा का पति फरमान खान? जिससे परिवार के खिलाफ जाकर मंदिर में रचाई शादी