• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

'युवा वर्ष 2027' में सेना दिवस के जरिए युवाओं को प्रेरित करेगी MP सरकार, शौर्य स्मारक में लगेगा 'संकल्प वृक्ष'

भोपाल के भेल क्षेत्र में कालीबाड़ी मार्ग पर आर्मी डे मुख्य परेड का आयोजन 15 जनवरी को होगा। साथ ही तात्या टोपे नगर स्टेडियम में 15 जनवरी की शाम देशभक्त...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Wed, 07 Oct 2026 08:09:18 AM (IST)Updated Date: Wed, 07 Oct 2026 08:11:08 AM (IST)
'युवा वर्ष 2027' में सेना दिवस के जरिए युवाओं को प्रेरित करेगी MP सरकार, शौर्य स्मारक में लगेगा 'संकल्प वृक्ष'
'युवा वर्ष 2027' में सेना दिवस के जरिए युवाओं को प्रेरित करेगी MP सरकार (AI तस्वीर)

HighLights

  1. 2027 में पहली बार भोपाल में होगी 'आर्मी डे मुख्य परेड'
  2. सेना के शौर्य और सामरिक क्षमता का गवाह बनेगा भोजताल
  3. भेल क्षेत्र में मुख्य परेड, तात्या टोपे स्टेडियम में गूंजेगी 'रण हुंकार'

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव से मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास (समत्व भवन) में ले. जनरल अरविंद चौहान और मेजर जनरल विकास लाल सहित वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को सेना दिवस 15 जनवरी 2027 का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री को इस अवसर पर "आर्मी डे परेड- 2027 आपकी सेना आपके पास" की अवधारणा की जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री को बताया गया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के इस आयोजन में आने की संभावना है।

इसके अलावा अन्य विशिष्ट अतिथि भी भोपाल में हो रहे सेना दिवस कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई उपस्थित थे। मुख्यमंत्री को सेना दिवस के अवसर पर होने वाले प्रस्तावित कार्यक्रमों और विविध गतिविधियों और इस संबंध में की जा रही तैयारियों के बारे में भी अवगत करवाया गया।


विभिन्न आयोजनों में राज्य शासन के विभाग सहभागी होंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि सेना दिवस के अवसर पर आयोजनों को गरिमामय बनाने के लिए राज्य शासन द्वारा आवश्यक सहयोग किया जाएगा। विभिन्न आयोजनों में राज्य शासन के विभाग सहभागी होंगे। वर्ष 2027 प्रदेश में युवा वर्ष होगा। इसमें युवाओं की भागीदारी के समुचित प्रयास किए जाएंगे। वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने जानकारी दी कि सेना दिवस के अंतर्गत एक नवंबर 2026 को संकल्प वृक्ष आयोजन में शौर्य स्मारक परिसर में पौध-रोपण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- जबलपुर से सेना भर्ती रैली में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के लिए स्पेशल ट्रेन, इन शहरों से विशेष सुविधा

माह जनवरी 2027 में सैन्य प्रदर्शनी और एकीकृत युद्ध प्रदर्शन प्रस्तावित है। भोपाल के भेल क्षेत्र में कालीबाड़ी मार्ग पर आर्मी डे मुख्य परेड का आयोजन 15 जनवरी को होगा। साथ ही तात्या टोपे नगर स्टेडियम में 15 जनवरी की शाम देशभक्ति से और ओतप्रोत शौर्य संध्या, रण हुंकार का आयोजन किया जाएगा।