
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। सेना भर्ती रैली में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पश्चिम मध्य रेल द्वारा अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए तीन अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन सेवाओं का संचालन किया जा रहा है।
इन ट्रेनों के माध्यम से मकरोनिया, सागर, खुरई, मालखेड़ी, आगासौद, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, मुरैना एवं भिंड सहित विभिन्न स्टेशनों से आने-जाने वाले अभ्यर्थियों को सुविधा मिलेगी।
गाड़ी संख्या 01711 मकरोनिया से मुरैना के बीच दिनांक 01.10.2026 से 03.10.2026 तक 3 ट्रिप चलेगी, जबकि वापसी में गाड़ी संख्या 01712 मुरैना से मकरोनिया दिनांक 02.10.2026 से 04.10.2026 तक 3 ट्रिप संचालित होगी।
यह स्पेशल ट्रेन मकरोनिया से शाम 06.00 बजे प्रस्थान कर प्रातः 04 बजे मुरैना स्टेशन पहुंचेगी। इसी प्रकार वापसी में मुरैना से सुबह 05.00 बजे प्रस्थान कर मकरोनिया स्टेशन दोपहर 02.00 बजे पहुंचेगी I मार्ग में यह गाड़ी सागर, खुरई, मालखेड़ी, आगासौद, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशनों पर रुकेगी I इस ट्रेन में 10 जनरल श्रेणी के कोच एवं 2 एसएलआर सहित कुल 12 आईसीएफ कोच रहेंगे।
गाड़ी संख्या 01831 मुरैना से मकरोनिया के बीच दिनांक 01, 03, 04, 05, 06 एवं 08 अक्टूबर 2026 को कुल 6 ट्रिप तथा गाड़ी संख्या 01832 मकरोनिया से मुरैना दिनांक 02, 04, 05, 06 एवं 07 अक्टूबर 2026 को कुल 5 ट्रिप चलेगी।
यह स्पेशल ट्रेन मुरैना से दोपहर 15.15 बजे प्रस्थान कर रात्रि 01.20 बजे मकरोनिया स्टेशन पहुंचेगी। इसी प्रकार वापसी में मकरोनिया से रात्रि 02.15 बजे प्रस्थान कर मुरैना स्टेशन सुबह 10.25 बजे पहुंचेगी I मार्ग में यह गाड़ी सागर, खुरई, मालखेड़ी, आगासौद, ललितपुर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, दतिया, ग्वालियर एवं बानमोर स्टेशनों पर रुकेगी I इसमें 6 जनरल श्रेणी के कोच एवं 1 एसएलआर/डी सहित कुल 7 कोच होंगे।
गाड़ी संख्या 01833 भिंड से मकरोनिया के बीच दिनांक 02, 07, 09, 10 एवं 11 अक्टूबर 2026 को कुल 5 ट्रिप तथा गाड़ी संख्या 01834 मकरोनिया से भिंड दिनांक 03, 10, 11 एवं 12 अक्टूबर 2026 को कुल 4 ट्रिप संचालित होगी। यह स्पेशल ट्रेन भिंड से दोपहर 15.15 बजे प्रस्थान कर प्रातः रात्रि 02.20 बजे मकरोनिया स्टेशन पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें- जबलपुर से छूटी रीवा शटल में दोस्ती, सिहोरा में आई नींद, मोबाइल चुराकर यूपीआई से 20 हजार रुपये निकाले