• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला... आयुष महाविद्यालयों के 11 शिक्षकों को मिलेगा पुरानी पेंशन योजना का लाभ

आयुष विभाग के शासकीय आयुर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी महाविद्यालयों में 2003 में संविदा पर भर्ती हुए 11 शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ मिलेगा।

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Thu, 12 Nov 2026 10:29:57 PM (IST)Updated Date: Thu, 12 Nov 2026 10:29:57 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला... आयुष महाविद्यालयों के 11 शिक्षकों को मिलेगा पुरानी पेंशन योजना का लाभ
एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

HighLights

  1. आयुष कॉलेजों के 11 शिक्षकों को मिलेगा पुरानी पेंशन का लाभ
  2. 13 अप्रैल 2005 से पहले संविदा पर हुई थी सभी की नियुक्ति
  3. हाईकोर्ट ने कहा- नियमों से नियमित हुए, इसलिए गिनी जाएगी पिछली सेवा

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। आयुष विभाग के शासकीय आयुर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी महाविद्यालयों में 2003 में संविदा पर भर्ती हुए 11 शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ मिलेगा। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट, जबलपुर ने अलग-अलग रिट याचिकाओं पर सुनवाई के बाद इनके पक्ष में आदेश दिया है।

कोर्ट ने माना कि सभी शिक्षक नई पेंशन योजना लागू होने की तिथि 13 अप्रैल 2005 से पहले संविदा पर नियुक्त हुए थे और बाद में नियमों के अनुसार नियमित किए गए, इसलिए उन्हें बैकडोर एंट्री नहीं माना जा सकता और उनकी पिछली सेवा पेंशन के लिए गिनी जाएगी।


भोपाल यूनानी मेडिकल कॉलेज के डॉ. महफूजुर रहमान का प्रमुख मामला

प्रमुख मामला यूनानी मेडिकल कॉलेज भोपाल के डॉ. महफूजुर रहमान का है। वह 26 जून 2003 को संविदा पर नियुक्त हुए और 30 मार्च 2007 को नियमित हुए थे। हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति विशाल धगट की पीठ ने छह अप्रैल 2026 को एक याचिका में उन्हें पुरानी पेंशन देने का निर्देश दिया था। याचिकाकर्ता की ओर से ममता शुक्ला बनाम मप्र शासन (2011) तीन एमपीएलजे 210 फैसले का हवाला दिया, जिसमें भर्ती नियमों से हुई नियुक्ति की पिछली सेवा को पेंशन के लिए मान्य बताया गया है।

आयुर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी कॉलेजों में पदस्थ हैं सभी शिक्षक

राहत पाने वाले अन्य शिक्षकों में डॉ. राजीव सेंगर, डॉ. मुकेश कवीश्वर, डॉ. सुरेश चंद अवस्थी, डॉ. कहकशां जाफरी, डॉ. राजेन्द्र कुमार गुप्ता, डॉ. बबीता श्रीवास्तव, डॉ. जुबेर अहमद अंसारी, डॉ. राजेंद्र सिंह परिहार, डॉ. हरि सिंह चौरसिया और डॉ. जेनेश कुमार जैन शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- अब विदेश से नहीं मंगाना पड़ेगा हाइजीन मटेरियल... भोपाल में शुरू हुआ प्लांट, 3 साल में दोगुनी होगी क्षमता

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।