• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP IAS Transfer: मनीष सिंह बने वित्त विभाग के प्रमुख सचिव, राजेश राजौरा समेत 12 अधिकारियों का बदला दायित्व

MP IPS Transfer लोकसभा चुनाव की घोषणा फरवरी के अंतिम सप्ताह या मार्च के प्रथम सप्ताह में हो सकती है। इसके पहले सरकार को ऐसे अधिकारियों के तबादले 31 जन...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Mon, 22 Jan 2024 07:04:32 PM (IST)Updated Date: Mon, 22 Jan 2024 10:52:59 PM (IST)
MP IAS Transfer: मनीष सिंह बने वित्त विभाग के प्रमुख सचिव, राजेश राजौरा समेत 12 अधिकारियों का बदला दायित्व
लोकसभा चुनाव से पहले फेरबदल

HighLights

  1. कई अपर और मुख्य सचिव के तबादले
  2. एमपी पुलिस अधिकारियों की तबादले की सूची भी तैयार
  3. सीएम मोहन ने मुख्य सचिव वीरा राणा से की चर्चा, घोषणा

राज्य ब्यूरो, भोपाल। प्रदेश में कई अपर मुख्य सचिव के तबादले किए गए हैं। मध्य प्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने आईएएस अधिकारियों के तबादले की सूची जारी कर दी है। मनीष सिंह को वित्त विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है जबकी अपर मुख्य सचिव गृह विभाग का जिम्मा संभाल रहे राजेश कुमार राजौरा को नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष और अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। इनके अलावा वरिष्ठ आईएएस एसएन मिश्रा, अजीत केसरी, संजय दुबे, दीपाली रस्तोगी,अमित राठौर, तरुण कुमार पिथोडे़, रोशन कुमार, गंचा सनोबर, शीला दाहिमा, प्रताप नारायण त्यागी का विभाग बदला गया है।

naidunia_image

अपर मुख्य सचिव से लेकर कलेक्टर तक के तबादलों को लेकर बात कह इसी सप्ताह होने के कयास लगाए जा रहे थे। पुलिस अधिकारियों की सूची तैयार हो चुकी है। इसको लेकर मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव और मुख्य सचिव वीरा राणा की चर्चा हो चुकी है। अभी और संभावना है कि लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर से लेकर मैदानी पुलिस अधिकारियों की पदस्थापना की जाएगी।


लोकसभा चुनाव से पहले फेरबदल

लोकसभा चुनाव की घोषणा फरवरी के अंतिम सप्ताह या मार्च के प्रथम सप्ताह में हो सकती है। इसके पहले सरकार को ऐसे अधिकारियों के तबादले 31 जनवरी के पहले करने हैं, जिन्हें एक स्थान पर पदस्थ रहते हुए 30 जून 2024 की स्थिति में तीन वर्ष पूरे हो चुके हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी कलेक्टरों से जिलों से ऐसे अधिकारियों की जानकारी मंगा ली है।

कलेक्टर की पदस्थापना

सूत्रों का कहना है कि कलेक्टर, अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर की पदस्थापना को लेकर मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव की चर्चा भी हो चुकी है। वहीं, मंत्रालय में अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिव स्तर के अधिकारियों के दायित्व में भी परिवर्तन किया जाएगा। इनमें वे अधिकारी शामिल हैं, जिन्हें एक ही विभाग में लंबा समय हो गया है या फिर कई विभागों का दायित्व देख रहे हैं।

naidunia_image

मनीष रस्तोगी, मनीष सिंह, नीरज वशिष्ठ सहित उन अधिकारियों को भी पदस्थ किया जाएगा, जिन्हें अभी कोई दायित्व नहीं दिया गया है। इसी तरह अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, महानिरीक्षक, उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक और उप पुलिस अधीक्षकों की पदस्थापना होगी।

पुलिस विभाग की सूची तैयार

पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रस्ताव पर भी प्रारंभिक चर्चा हो चुकी है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि अधिकारियों की पदस्थापना करके मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक की ओर से चुनाव आयोग को 31 जनवरी तक प्रतिवेदन भेजा जाएगा।