• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP IAS Transfer: मध्य प्रदेश में 18 आईएएस अधिकारियों के तबादले, मनीष रस्तोगी को जेल तो संजय शुक्ला को बनाया राज्यपाल का प्रमुख सचिव

IAS Transfer in MP मध्य प्रदेश में एक बार फिर 18 आईएएस अधिकारियों के तबादले के कर दिए गए हैं। आइएएस अधिकारियों की दूसरी बड़ी तबादला सूची में उन सभी अध...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Sun, 28 Jan 2024 08:12:12 PM (IST)Updated Date: Sun, 28 Jan 2024 08:29:13 PM (IST)
MP IAS Transfer: मध्य प्रदेश में 18 आईएएस अधिकारियों के तबादले, मनीष रस्तोगी को जेल तो संजय शुक्ला को बनाया राज्यपाल का प्रमुख सचिव
MP IAS Transfer

HighLights

  1. मनीष रस्तोगी को जेल तो संजय शुक्ला को बनाया राज्यपाल का प्रमुख सचिव
  2. अपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव अब ऊर्जा विभाग का दायित्व भी संभालेंगे
  3. डा. राजौरा की जगह एसएन मिश्रा को परिवहन विभाग का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल (राज्य ब्यूरो)। प्रदेश सरकार ने रविवार को अवकाश के दिन 18 आइएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। शिवराज सिंह चौहान के प्रमुख सचिव रहे मनीष रस्तोगी को जेल विभाग में पदस्थ किया गया है तो संजय कुमार शुक्ला अब राज्यपाल के प्रमुख सचिव होंगे। अपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव नवीन एवं नवकरणीय विभाग का दायित्व भी संभालेंगे। वहीं, डा. राजेश राजौरा से परिवहन विभाग का अतिरिक्त प्रभार लेकर एसएन मिश्रा को दिया गया है।

प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी को दायित्व

आइएएस अधिकारियों की दूसरी बड़ी तबादला सूची में उन सभी अधिकारियों को पदस्थापना दी गई है, जिन्हें पिछले दिनों सरकार ने अलग-अलग कारणों से हटाया था। 44 दिनों बाद प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी को विभागीय दायित्व दिया गया है। वहीं, अध्ययन अवकाश से लौटने के बाद निशांत वरवडे को आयुक्त उच्च शिक्षा बनाया गया है। अभी अपर मुख्य सचिव केसी गुप्ता के पास इसका अतिरिक्त प्रभार था।


naidunia_image

मनीष सिंह और मलय श्रीवास्तव

अपर सचिव मनीष सिंह को मध्य प्रदेश राज्य उपभोक्ता प्रतितोषण विवाद आयोग में रजिस्ट्रार बनाया गया है।अपर मुख्य सचिव मलय श्रीवास्तव को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग और एम सेलवेंद्रन को संचालक उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। नवीन पदस्थापना का कार्यभार ग्रहण करने पर अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे अधिकारी इन दायित्वों से मुक्त हो जाएंगे।

naidunia_image

मंत्रालय सूत्रों का कहना है कि आठ फरवरी को मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद कलेक्टर, कमिश्नर, अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों के तबादले भी होंगे। इसको लेकर सामान्य प्रशासन और गृह विभाग द्वारा प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं।