
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मध्य प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए तीन वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों के तबादले आदेश जारी किए हैं। नगरीय विकास एवं आवास विभाग में हुए इस फेरबदल के तहत रामप्रसाद अहिरवार को नगर निगम आयुक्त भोपाल नियुक्त किए जाने के बाद, उनसे वरिष्ठ अधिकारी अक्षय कुमार तेम्रवाल को अपर आयुक्त नगर निगम से हटाकर अपर आयुक्त नगरीय विकास एवं आवास बनाया गया है।

वहीं, 2020 बैच के आईएएस अधिकारी अभिषेक सराफ को भोपाल नगर निगम के अपर आयुक्त पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा, 2021 बैच के आईएएस अधिकारी सुमित कुमार पाण्डेय को स्मार्ट सिटी भोपाल का सीईओ नियुक्त किया गया है, साथ ही उन्हें नगर निगम भोपाल के अपर आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
अपडेट जारी है...
यह भी पढ़ें- इंदौर में कन्याभोज पर मासूमों को बुलाकर पीटा, शिक्षिका पर FIR दर्ज; 500 रुपये चोरी के शक में बनाया था बंधक