
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मां शारदा की पावन नगरी मैहर से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख 13 हजार लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का बड़ा उपहार दिया है। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सीएम ने सिंगल क्लिक के माध्यम से 2,148 करोड़ रुपये की राशि सीधे हितग्राही बहनों के बैंक खातों में अंतरित कर दी है।
इस बार बहनों के खातों में कुल 1,750 रुपये की राशि भेजी गई है। इसमें मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की 39वीं किस्त के रूप में नियमित मिलने वाले 1,500 रुपये के साथ-साथ रक्षाबंधन के विशेष अवसर पर शगुन के तौर पर 250 रुपये अतिरिक्त शामिल हैं।
माँ शारदा की पवित्र नगरी मैहर से आज 1.25 करोड़ से अधिक बहनों के खातों में ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ की 39वीं किस्त के रूप में ₹2,148 करोड़ से अधिक की राशि का अंतरण किया।
प्रत्येक लाड़ली बहन को इस माह ₹1,500 के साथ रक्षाबंधन के स्नेह स्वरूप ₹250 का शगुन भेजकर, कुल… pic.twitter.com/nmm6vJWymJ
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) August 19, 2026
महिला एवं बाल विकास विभाग के अनुसार, रक्षाबंधन के पर्व को ध्यान में रखते हुए इस बार मासिक किस्त के अलावा विशेष उपहार राशि जोड़ी गई है...
राशि ट्रांसफर करने के बाद मुख्यमंत्री ने सभी बहनों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह योजना केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि बहनों के प्रति स्नेह और उनके सशक्तिकरण का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की शुरुआत जून 2023 में हुई थी। तब से लेकर अगस्त 2026 तक की अवधि में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाभार्थी महिलाओं के खातों में कुल 63,248 करोड़ रुपये की सहायता राशि सफलतापूर्वक ट्रांसफर की जा चुकी है।
यह भी पढ़ें- MP: रतलाम में ई-स्कूटी में धमाके से घर में लगी आग, मां-बेटी 60 फीसदी झुलसी, मेडिकल कॉलेज रेफर