• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

एमपी नीट पीजी काउंसलिंग 2026: फर्स्ट राउंड में 30 अक्टूबर से रिपोर्टिंग, 12 दिन में पूरी होगी प्रक्रिया

चिकित्सा शिक्षा आयुक्त ने एमपी नीट पीजी काउंसलिंग-2026 के पहले राउंड का शेड्यूल जारी कर दिया है। 20 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन, 29 को सीट अलॉटमेंट और 30 स...और पढ़ें

By mukesh vishwakarmaEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Wed, 14 Oct 2026 09:40:12 AM (IST)Updated Date: Wed, 14 Oct 2026 09:40:12 AM (IST)
एमपी नीट पीजी काउंसलिंग 2026: फर्स्ट राउंड में 30 अक्टूबर से रिपोर्टिंग, 12 दिन में पूरी होगी प्रक्रिया
एमपी नीट पीजी काउंसलिंग 2026 (फाइल फोटो)

HighLights

  1. MP नीट पीजी 2026 काउंसलिंग का शेड्यूल जारी।
  2. 20 अक्टूबर तक प्रोफाइल क्रिएशन और रजिस्ट्रेशन की सुविधा।
  3. 21 अक्टूबर को मेरिट और वैकेंसी लिस्ट होगी जारी।

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। चिकित्सा शिक्षा आयुक्त कार्यालय ने एमपी स्टेट कंबाइंड नीट पीजी काउंसलिंग -2026 के फर्स्ट राउंड का टाइम टेबल जारी कर दिया है। जारी शेड्यूल के अनुसार, अभ्यर्थी 20 अक्टूबर रात 12 बजे तक अपना प्रोफाइल क्रिएशन और रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। इस दौरान उम्मीदवारों को लॉगिन कर प्रोफाइल एडिट करने की सुविधा भी मिलेगी।

मेरिट लिस्ट और आपत्तियों का निराकरण

काउंसलिंग प्रक्रिया के तहत 21 अक्टूबर को रजिस्टर्ड उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट और पहली वैकेंसी लिस्ट प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद 22 अक्टूबर को प्रकाशित वैकेंसी पर आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी, जिनका 23 अक्टूबर को निराकरण कर फाइनल वैकेंसी जारी की जाएगी।


च्वाइस फिलिंग और सीट अलाटमेंट

24 से 27 अक्टूबर तक अभ्यर्थी च्वाइस फिलिंग और लाकिंग कर सकेंगे। इस अवधि में च्वाइस एडिट करने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इसके बाद फर्स्ट राउंड का अलाटमेंट रिजल्ट 29 अक्टूबर को घोषित कर दिया जाएगा।

रिपोर्टिंग और एडमिशन की समय-सीमा

30 अक्टूबर से 10 नवंबर शाम छह बजे तक आवंटित कालेजों में डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन, अपग्रेडेशन विकल्प और एडमिशन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसी समय-सीमा के भीतर अभ्यर्थी कालेज स्तर पर आनलाइन रिजाइनेशन भी दे सकेंगे।

यह भी पढ़ें- MP Weather Update: ग्वालियर-चंबल से लेकर विंध्य तक 20 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, भोपाल-इंदौर में मौसम रहेगा साफ