MP Weather Update: ग्वालियर-चंबल से लेकर विंध्य तक 20 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, भोपाल-इंदौर में मौसम रहेगा साफ
मध्य प्रदेश से मानसून विदाई के बाद पश्चिमी विक्षोभ के कारण 15 से 17 अक्टूबर तक ग्वालियर-चंबल और विंध्य सहित 20 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 14 Oct 2026 09:28:07 AM (IST)Updated Date: Wed, 14 Oct 2026 09:28:07 AM (IST)
20 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश। (फाइल फोटो)HighLights
- एमपी में मानसून विदाई के बाद फिर बदलेगा मौसम।
- पश्चिमी विक्षोभ के असर से 15-17 अक्टूबर तक बारिश।
- 17 अक्टूबर को 20 जिलों में गरज-चमक का अलर्ट।
डिजिटल डेस्क। मध्य प्रदेश से मानसून भले ही विदा हो चुका हो, लेकिन प्रदेश में एक बार फिर बादलों की आवाजाही और बारिश का दौर शुरू होने जा रहा है। मौसम केंद्र (IMD) भोपाल के मुताबिक, राज्य के उत्तरी हिस्से में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) और एक नए चक्रवाती तंत्र के असर से 15 से 17 अक्टूबर के बीच करीब 20 जिलों में मौसम का मिजाज बदल जाएगा।
गरज-चमक के साथ चलेंगी तेज हवाएं
- मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस दौरान प्रदेश के प्रभावित इलाकों में तेज हवाएं चलने के साथ-साथ गरज-चमक और बारिश होने की संभावना है। हालांकि, राहत की बात यह है कि भोपाल, इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों के लिए फिलहाल कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
मौसम विभाग का अनुमान है कि 15 और 16 अक्टूबर को ग्वालियर-चंबल और सागर संभाग के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, 17 अक्टूबर को इस नए सिस्टम का असर बढ़कर रीवा, शहडोल और जबलपुर संभाग तक पहुंच जाएगा। 17 अक्टूबर को इन 20 जिलों में दिखेगा असर
17 अक्टूबर को ग्वालियर, भिंड, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, निवाड़ी, छतरपुर, टीकमगढ़, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, मैहर, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में बारिश की संभावना जताई गई है।
अचानक क्यों बदल रहा है मौसम
- बता दें कि मध्य प्रदेश से इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून 3 अक्टूबर को पूरी तरह विदा हो चुका है। इस बार मानसून प्रदेश में रिकॉर्ड 100 दिनों तक एक्टिव रहा। बीते 10 सालों का ट्रेंड देखें तो अक्टूबर के महीने में गर्मी, अचानक बारिश और हल्की ठंड का मिला-जुला असर अक्सर देखने को मिलता है।