• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP News: मध्य प्रदेश में नगरीय क्षेत्रों में 22 जनवरी को बंद रहेंगी मांस-मछली की दुकानें

MP News: नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने आदेश जारी कर नगर निगम आयुक्त, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका और नगर परिषद को निर्देश जारी किए हैं।

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sat, 20 Jan 2024 09:07:50 PM (IST)Updated Date: Sat, 20 Jan 2024 09:21:51 PM (IST)
MP News: मध्य प्रदेश में नगरीय क्षेत्रों में 22 जनवरी को बंद रहेंगी मांस-मछली की दुकानें
मांस-मछली की सभी दुकाने मध्य प्रदेश में रहेंगी बंद।

HighLights

  1. अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को देखते हुए लिया निर्णय।
  2. मध्य प्रदेश सरकार ने जारी किया निर्देश।
  3. प्रदेश के सभी नगरीय क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।

MP News: नवदुनिया राज्य ब्यूरो, भोपाल। अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को देखते हुए प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में 22 जनवरी को सभी पशुवध गृह, मांस-मछली की दुकानें बंद रहेंगी। इस संबंध में नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने आदेश जारी कर नगर निगम आयुक्त, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका और नगर परिषद को निर्देश जारी किए हैं।

श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखते हुए प्रदेश के सभी नगरीय क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान मंदिर परिसरों में स्वच्छता कार्यक्रम में नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने स्वच्छता अभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ नागरिकों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश स्थानीय निकायों के अधिकारियों को दिए हैं।


रामलला प्राण प्रतिष्ठा के हम पीले चावल बांट रहे, कांग्रेसी समाज-देश को बांट रहे : मालू

naidunia_image

अयोध्या में भगवान श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के समारोह के विरोध का आरोप लगाते हुए भाजपा प्रवक्ता गोविंद मालू के कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस से सवाल करते हुए कहा है कि केवल कांग्रेस के घर मातम है। वहीं पूरा देश खुशियां मना रहा है।

हम पीले चावल बांट रहे तो कांग्रेसी समाज-देश को बांटने का काम कर रहे हैं। सनातन से तनातनी कांग्रेस की पुरानी बीमारी है जिसका उपचार अब जनता करेगी। उन्होंने कहा कि आश्चर्य है कि, कांग्रेसियों को गर्भ गृह तीन किलोमीटर दूर नजर आता है। 2010 के उच्च न्यायालय के फैसले की दुहाई देने वाले कितने कांग्रेसी श्रीराम लला के दर्शन करने गए?