• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP News: छिंदवाड़ा के बलिदानी विक्की पहाड़े के परिजनों को 1 करोड़ रुपये और पत्‍नी को नौकरी देगी राज्य सरकार, चुनाव आयोग को भेजेंगे प्रस्ताव

राज्‍य सरकार शहडोल के मृत एएसआई और छिंदवाड़ा के बलिदानी जवान को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देगी। इसके लिए चुनाव आयोग को प्रस्‍ताव भेजा जाएगा।

By Bharat MandhanyaEdited By: Bharat Mandhanya
Publish Date: Mon, 06 May 2024 11:15:45 AM (IST)Updated Date: Mon, 06 May 2024 11:33:12 AM (IST)
MP News: छिंदवाड़ा के बलिदानी विक्की पहाड़े के परिजनों को 1 करोड़ रुपये और पत्‍नी को नौकरी देगी राज्य सरकार, चुनाव आयोग को भेजेंगे प्रस्ताव
एएसआई महेंद्र बागरी और बलिदानी विक्‍की पहाड़े

HighLights

  1. बलिदानी जवान के परिवार को एक करोड़ देगी राज्‍य सरकार
  2. शहडोल में मृत एएसआई के परिवार को भी देगी एक करोड़ रुपये
  3. राज्‍य सरकार चुनाव आयोग काे भेजेगी प्रस्‍ताव

MP News डिजिटल डेस्क, भोपाल। शहडोल में रेत माफिया द्वारा ट्रैक्टर से कुचलकर जिस एएसआई की हत्या कर गई थी, उनके परिजनों को राज्य सरकार एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देगी। इसके साथ ही पुंछ में हुए आतंकी हमले में बलिदान वायु सेना के कॉर्पोरल के परिजनों को भी एक करोड़ रुपये दिए जाएंगे। इसके लिए प्रस्‍ताव चुनाव आयोग को भेजा जाएगा।

भारतीय वायु सेना के कॉर्पोरल विक्की पहाड़े के परिवार को राज्‍य सरकार द्वारा 1 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही उनकी पत्‍नी को नौकरी भी दी जाएगी। बता दें कि 3 मई को पुंछ में आतंकियों द्वारा भारतीय वायु सेना के वाहन काफिले पर हमला कर दिया था, जिसमें कॉर्पोरल विक्‍की पहाड़े बलिदान हो गए थे। वहीं सीएम मोहन यादव आज छिंदवाड़ा में विक्की पहाड़े को श्रद्धांजलि देंगे और उनके परिवार से मिलेंगे।


An assistance amount of Rs 1 crore will be provided to the family of Indian Air Force soldier, Corporal Vikky Pahade who lost his life in Poonch Sector after an Indian Air Force vehicle convoy was attacked by terrorists on May 4. The state government will send the proposal to the…

— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) May 6, 2024

रेत माफिया ने की थी एएसआई की हत्‍या

इसके साथ ही रेत माफिया द्वारा ट्रैक्टर से कुचलकर मारे गए एएसआई महेंद्र बागरी के परिवार को भी 1 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। गौरतलब है कि ब्यौहारी थाने मे पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक एएसआई महेंद्र प्रसाद बागरी के ऊपर अवैध रेत से लदे ट्रैक्टर को चालक चढ़ाकर भाग गया था, जिससे एएसआई की मौके पर ही मौत हो गई थी।

An assistance amount of Rs 1 crore will be provided to the family of ASI Mahendra Bagri who was killed who was crushed by a sand mafia with a tractor. The state government will send the proposal to the Election Commission for approval: CMO

— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) May 6, 2024