
Terrorist Attack In Kashmir नईदुनिया प्रतिनिधि, छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा जिले के सपूत विक्की पहाड़े ने देश सेवा को ही अपने जीवन का उद्देश्य चुना। देश सेवा करते हुए शनिवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ में हुए आतंकी हमले में वायुसेना के कॉर्पोरल विक्की पहाड़े बलिदान हो गए। इस बात की खबर जैसे ही जिले में फैली पूरे जिले में लोगों की आंखें इस जवान के लिए नम हो गई है।

4 मई शनिवार को जम्मू कश्मीर के पांच में वायु सेवा के काफिले पर आतंकियों ने हमला कर दिया था इस हमले में घायल वायु सेवा के पांच जवानों को हेलीकॉप्टर के माध्यम से उधमपुर आर्मी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। इन घायल पांच जवानों में छिंदवाड़ा के नोनिया करबल निवासी कॉर्पोरल विक्की पहाड़े भी थे।
पांचो जवानों का इलाज उधमपुर के आर्मी अस्पताल में चल रहा था लेकिन देर रात गंभीर हालत में कॉर्पोरल विक्की पहाड़े का निधन हो गया। विक्की पहाड़े ने देश की सेवा करते हुए देश पर अपनी जान कुर्बान कर दी। उनकी इस कुर्बानी पर जहां पूरे देश में आंखें नाम है।