• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

एमपी में OBC आरक्षण पर गरमाई सियासत, हाईकोर्ट के फैसले के बाद सरकार सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी

OBC Reservation: एमपी हाईकोर्ट की ओर से 27% ओबीसी आरक्षण पर रोक के बाद मध्यप्रदेश सरकार कानूनी विकल्पों पर विचार कर रही है।

By Vaibhav ShridharEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Tue, 13 Oct 2026 01:44:47 PM (IST)Updated Date: Tue, 13 Oct 2026 01:44:47 PM (IST)
एमपी में OBC आरक्षण पर गरमाई सियासत, हाईकोर्ट के फैसले के बाद सरकार सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी
ओबीसी 27% आरक्षण पर हाईकोर्ट की रोक

HighLights

  1. सीएम मोहन यादव ने तुषार मेहता से भेंट की
  2. सरकार कानूनी पहलुओं पर कर रही विचार
  3. उमंग सिंघार ने विशेष सत्र की मांग की

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। ओबीसी आरक्षण को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से भेंट की। एमपी हाईकोर्ट द्वारा 27 प्रतिशत आरक्षण (MP OBC 27 Percent Reservation) पर रोक लगाए जाने के बाद सरकार अब कानूनी पहलुओं पर विचार कर रही है। मुख्यमंत्री की यह मुलाकात इसी सिलसिले में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। सरकार सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से पक्ष रखने की तैयारी में है।

कांग्रेस ने विशेष सत्र बुलाने की मांग की

उधर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार के रुख पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार फिर से कोर्ट के पाले में गेंद डालकर ओबीसी वर्ग को भ्रमित करना चाहती है। यदि सरकार वास्तव में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण देने के पक्ष में है तो उसे विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर विधेयक पारित कराना चाहिए।


सर्वदलीय बैठक का दिया हवाला

उमंग सिंघार ने कहा कि कांग्रेस सर्वदलीय बैठक में पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि वह इस मुद्दे पर राजनीति नहीं करना चाहती है। ओबीसी वर्ग को उसका अधिकार मिलना चाहिए। कांग्रेस का रुख शुरू से ही साफ है कि वह 27 प्रतिशत आरक्षण के समर्थन में है। अब देखना होगा कि सरकार कोर्ट में क्या रुख अपनाती है और विशेष सत्र को लेकर क्या फैसला लेती है।

यह भी पढ़ें- नर्मदापुरम में जुए की फड़ पर दबिश के दौरान युवक की मौत, परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप, भीड़ ने किया हंगामा