
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मध्य प्रदेश की छह बिजली कंपनियों में कार्यरत करीब 45 हजार आउटसोर्स बिजलीकर्मियों ने दीपावली पर 7 और 8 नवंबर को काम बंद आंदोलन की चेतावनी दी है।
मध्य प्रदेश बिजली आउटसोर्स कर्मचारी संगठन के प्रांतीय संयोजक मनोज भार्गव और विद्युत कर्मचारी जनता यूनियन के उपाध्यक्ष नरेंद्र भदौरिया ने कंपनियों को औद्योगिक विवाद अधिनियम की धारा 22(1) के तहत नोटिस दिया है।
संगठन का आरोप है कि कर्मचारियों को पिछले 20 वर्षों से दीपावली और अन्य राष्ट्रीय त्योहारों पर काम करने का अतिरिक्त पारिश्रमिक नहीं मिला। उनकी प्रमुख मांगों में ठेका प्रथा समाप्त करना, नियमितीकरण, न्यूनतम वेतन में सुधार, जोखिम भत्ता, चिकित्सा अवकाश और दुर्घटना में मृत कर्मचारियों के परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजा देना शामिल है।
यह भी पढ़ें- सूरत में सतना जिले के मझगवां के रहने वाले भाजपा नेता के भाई की निर्मम हत्या, सड़ चुकी लाश देखकर भाई भी नहीं पहचान पाए