MP Police: पीएचक्यू ने बदले 7 अफसरों के विभाग; प्रणय नागवंशी को कार्मिक शाखा
मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने सात अधिकारियों के कार्य में बदलाव किया है। प्रणय नागवंशी को पुलिस मुख्यालय में एआइजी कार्मिक बनाया गया है।
Publish Date: Fri, 06 Nov 2026 10:27:53 AM (IST)Updated Date: Fri, 06 Nov 2026 10:30:16 AM (IST)
प्रतीकात्मकHighLights
- प्रणय नागवंशी को एआईजी कार्मिक बनाया गया
- शशांक गर्ग और घनश्याम मालवीय को नई जिम्मेदारी
- चार अन्य अधिकारियों के काम में बदलाव
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। पुलिस मुख्यालय ने सहायक पुलिस महानिरीक्षक (एआईजी) स्तर के सात अधिकारियों के काम में बदलाव किया है। पुलिस अधीक्षक साइबर प्रणय नागवंशी को पुलिस मुख्यालय में एआईजी कार्मिक पदस्थ किया गया है।
वहीं, पुलिस अधीक्षक रेडियो शशांक गर्ग को एआईजी अजाक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नारकोटिक्स और महिला शाखा में बदलाव
एआईजी घनश्याम मालवीय को एआईजी शिकायत, एआईजी सूर्यकांत शर्मा को एआईजी अजाक की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी तरह, उमेश कुमार तिवारी को एआईजी नारकोटिक्स, रामशंकर सिलावट को एआईजी विसबल और बिट्टू शर्मा को एआईजी महिला सुरक्षा का दायित्व सौंपा गया है।