• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP Police Constable Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए MP पुलिस में 7,500 बंपर नौकरियां; आवेदन 6 अक्टूबर तक

एमपी पुलिस में 7,500 कांस्टेबल पदों पर भर्ती की जा रही है। जीडी कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन 22 सितंबर से शुरू होंगे और 6 अक्टूबर 2026 तक आवेदन किया ज...और पढ़ें

By anjali tomarEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Sat, 19 Sep 2026 07:11:59 PM (IST)Updated Date: Sat, 19 Sep 2026 07:11:59 PM (IST)
MP Police Constable Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए MP पुलिस में 7,500 बंपर नौकरियां; आवेदन  6 अक्टूबर तक
प्रतीकात्मक फोटो।

HighLights

  1. एमपी पुलिस में 7,500 कांस्टेबल पदों पर भर्ती
  2. आवेदन 22 सितंबर से शुरू, 6 अक्टूबर 2026 लास्ट डेट
  3. 10वीं-12वीं पास अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खबर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (एमपीईएसबी) की ओर से राज्य में आरक्षक यानी की कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी/जीडी) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

इस भर्ती के माध्यम से कॉन्स्टेबल के 7500 रिक्त पदों पर नियुक्तियां होंगी। आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर से शुरू होगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर निर्धारित की गई है।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

10वीं या 12वीं पास।

अनुसूचित जनजाति के लिए योग्यता 8वीं पास।

विषय

सामान्य ज्ञान एवं तार्किक ज्ञान- 40 अंक

बौद्धिक क्षमता एवं मानसिक अभिरुचि- 30 अंक

विज्ञान एवं सरल अंकगणित- 30 अंक

कुल- 100 अंक

शारीरिक दक्षता परीक्षा


लिखित परीक्षा के आधार पर पदों की संख्या से लगभग सात गुना उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। यह चरण 100 अंकों का होगा।

इसमें 800 मीटर दौड़, लंबी कूद और गोला फेंक जैसी गतिविधियां शामिल होंगी। उम्मीदवार को इस चरण में कम से कम 30 प्रतिशत यानी 30 अंक हासिल करना जरूरी होगा।

होमगार्ड उम्मीदवारों के लिए सेवा अवधि के आधार पर 5, 10 या 15 अतिरिक्त अंक का प्रावधान है।

महत्वपूर्ण डेट्स

ऑनलाइन आवेदन स्टार्ट होने की डेट- 22 सितंबर 2026

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि- 06 अक्टूबर 2026

फार्म में करेक्शन की लास्ट डेट- 11 अक्टूबर 2026

परीक्षा स्टार्ट होने की डेट- 19 नवंबर 2026

वैकेंसी डिटेल्स

पद पदों की संख्या योग्य उम्मीदवार
कांस्टेबल जीडी (विशेष सशस्त्र बल) 700 केवल पुरुष
कांस्टेबल जीडी (गैर विशेष सशस्त्र बल / जिला बल) 6,800 पुरुष और महिला
कुल पद 7,500 —

श्रेणी पुरुष लंबाई महिला लंबाई पुरुष सीना
सामान्य / ओबीसी / एससी 168 सेमी 155 सेमी 81–86 सेमी
एसटी 160 सेमी 155 सेमी 76–81 सेमी
विशेष सशस्त्र बल 168 सेमी — 79–84 सेमी

सिलेक्शन प्रोसेस :

रिटन टेस्ट

फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट

फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट

डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन

एज लिमिट

18 - 33 साल

आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

सैलरी

19500-62000 रुपये प्रतिमाह

अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा।

फीस

सामान्य : 500 रुपये

एमपी के एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 250 रुपये

यह भी पढ़ें- MP NHM Recruitment: एनएचएम में संविदा पर तैनात होंगे लोक स्वास्थ्य प्रबंधक, जानें क्या काम करेंगे ये अधिकारी

परीक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारी

-परीक्षा दो शिफ्ट में होगी।

-पहली शिफ्ट में रिपोर्टिंग का समय सुबह 8 से 9 बजे तक होगा।

-परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी।

-दूसरी शिफ्ट में रिपोर्टिंग दोपहर 1 से 2 बजे तक होगी।

-परीक्षा दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक होगी।

-उम्मीदवार की बिना चश्मे की दृष्टि एक आंख में कम से कम 6/9 और दूसरी आंख में 6/12 होनी चाहिए।

-रंगों की पहचान करते आना चाहिए।

-नाक-नी और फ्लैट फुट जैसी स्थितियों के लिए भी मेडिकल जांच होगी।

ऐसे करें आवेदन

-एमपीईएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।

-होम पेज पर पुलिस कान्स्टेबल भर्ती 2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

-नया पेज खुलने के बाद अपने पर्सनल डिटेल्स के साथ रजिस्ट्रेशन फार्म भरें।

-जरूरी डाक्यूमेंट्स अपलोड करें।

-फीस का भुगतान करें।

-सभी डिटेल्स की जांच करने के बाद फार्म सबमिट करें।

-इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

ऐसे करें तैयारी

सबजेक्ट एक्सपर्ट रवीना राठौर बताती हैं कि एमपी पुलिस भर्ती की इस तरह तैयारी करेंगे तो परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

- सबसे पहले पूरे सिलेबस को टापिक-वाइज बांटें और हर विषय के लिए साप्ताहिक लक्ष्य तय करें।

- मध्यप्रदेश का इतिहास, भूगोल, संस्कृति, जनजातियां, नदियां, महत्वपूर्ण व्यक्तित्व, योजनाएं और समसामयिक घटनाओं पर विशेष ध्यान दें।

- गणित और विज्ञान में कठिन सवालों के पीछे भागने के बजाय पहले बुनियादी अवधारणाओं और फार्मूलों को पक्का करें।

- रीजनिंग में नियमित अभ्यास से स्पीड बढ़ती है। प्रतिदिन निर्धारित संख्या में प्रश्न हल करने का लक्ष्य रखें।

- रोज 15-20 मिनट समसामयिक घटनाओं के लिए रखें और महत्वपूर्ण तथ्यों के शार्ट नोट्स बनाएं।

- पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों से बार-बार पूछे जाने वाले टॉपिक्स और प्रश्नों के स्तर को समझें।

- लंबे नोट्स के बजाय फैक्ट्स, फार्मूले, महत्वपूर्ण तारीखें और बार-बार होने वाली गलतियों के छोटे नोट्स तैयार करें।

- पढ़े हुए टॉपिक का उसी दिन छोटा रिवीजन और सप्ताह के अंत में दोबारा रिवीजन करें।

- सप्ताह में 2-3 मॉक से शुरुआत करें और तैयारी आगे बढ़ने पर संख्या बढ़ाएं। प्रत्येक टेस्ट के बाद गलत, अनुमान से किए गए और छूटे प्रश्नों का विश्लेषण करें।

- मॉक टेस्ट के आधार पर कमजोर अध्यायों की सूची बनाएं और हर सप्ताह उनमें सुधार का लक्ष्य रखें।

- केवल ज्यादा प्रश्न हल करना लक्ष्य न हो। कम समय में सही उत्तर देने की क्षमता विकसित करें।

- फुल-लेंथ माक निर्धारित समय में बिना किसी ब्रेक के दें, ताकि वास्तविक परीक्षा का दबाव संभालने की आदत बने।

- पहले आसान और पक्के प्रश्न हल करें, फिर समय बचने पर कठिन प्रश्नों पर जाएं। अंत में बचे हुए प्रश्नों की जांच करें।

- लिखित परीक्षा की तैयारी के साथ शारीरिक दक्षता के लिए भी नियमित अभ्यास रखें। अंतिम समय तक इसे न टालें।

- एक ही विषय के लिए बहुत सारी किताबें बदलने के बजाय सीमित और भरोसेमंद अध्ययन सामग्री को बार-बार पढ़ें।

- नई सामग्री कम से कम लें और फोकस रिवीजन, पीवाईक्यू, माक टेस्ट और कमजोर टापिक्स पर रखें।

- पर्याप्त नींद और नियमित दिनचर्या बनाए रखें। लंबे समय तक पढ़ने से ज्यादा महत्वपूर्ण है रोज लगातार और फोकस के साथ पढ़ना।