• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP NHM Recruitment: एनएचएम में संविदा पर तैनात होंगे लोक स्वास्थ्य प्रबंधक, जानें क्या काम करेंगे ये अधिकारी

सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं की निगरानी के लिए संविदा पदों पर 23 सहायक कार्यक्रम प्रबंधक और 10 लोक स्वास्थ्य प्रबंधक नियुक्त किए जाएंगे।

By mukesh vishwakarmaEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Sat, 19 Sep 2026 06:27:00 PM (IST)Updated Date: Sat, 19 Sep 2026 06:27:00 PM (IST)
MP NHM Recruitment: एनएचएम में संविदा पर तैनात होंगे लोक स्वास्थ्य प्रबंधक, जानें क्या काम करेंगे ये अधिकारी
प्रतीकात्मक फोटो।

HighLights

  1. योजनाओं की निगरानी के एनएचएम में 33 संविदा पदों पर होगी भर्ती
  2. 23 सहायक कार्यक्रम प्रबंधक और 10 लोक स्वास्थ्य प्रबंधक की पोस्ट
  3. स्वास्थ्य योजनाओं की कमियों को दूर करने में मदद मिलेगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। प्रदेश में चल रही सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं की निगरानी और कामकाज को बेहतर करने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) संविदा पर नई नियुक्तियां करेगा। इनमें 23 पद सहायक कार्यक्रम प्रबंधक और 10 पद लोक स्वास्थ्य प्रबंधक के हैं।

बताया गया कि सहायक कार्यक्रम प्रबंधक यह देखेंगे कि स्वास्थ्य विभाग की योजनाएं सही समय पर और ठीक तरीके से चल रही हैं या नहीं। वे अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों से काम की जानकारी लेंगे, रिपोर्ट तैयार करेंगे और जहां परेशानी होगी, उसकी जानकारी अधिकारियों को देंगे।


निगरानी का रहेगा काम

लोक स्वास्थ्य प्रबंधक का काम स्वास्थ्य सेवाओं की मैदानी स्तर पर निगरानी करना होगा। वे स्वास्थ्य केंद्रों में जाकर देखेंगे कि लोगों को सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं। किसी जगह दिक्कत मिलने पर उसे अधिकारियों तक पहुंचाएंगे।

यह भी पढ़ें- MP में आयुष्मान भारत योजना के फर्जीवाड़े पर एक्शन; जांच के लिए स्टेट एंटी फ्रॉड यूनिट में 20 डॉक्टर तैनात

योजनाओं की कमियां होंगी दूर

एनएचएम की अपर मिशन संचालक दिशा प्रणय नागवंशी ने बताया कि इन कर्मचारियों की तैनाती से स्वास्थ्य योजनाओं में होने वाली कमियां जल्दी सामने आ सकेंगी।

किसी स्वास्थ्य केंद्र में जरूरी सेवा नहीं मिल रही है, दवाओं या कर्मचारियों की कमी है या किसी योजना का लाभ लोगों तक नहीं पहुंच रहा है तो इसकी जानकारी अधिकारियों को समय पर मिल सकेगी।

इससे स्वास्थ्य विभाग को योजनाओं की निगरानी करने में मदद मिलेगी और कमियों को दूर करने का काम तेजी से किया जा सकेगा।