• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

मध्य प्रदेश में पुलिस अब ड्रोन से फेंकेगी आंसू गैस के गोले, सटीक जगह पर गिरेंगे, 40 जिलों को देने की तैयारी

कानून व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति में पुलिस आंसू गैस के गोले फेंकने के लिए ड्रोन का उपयोग करने की तैयारी कर रही है। ड्रोन में लगे कैमरों से पहले यह देख...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Mon, 29 Jun 2026 08:10:04 PM (IST)Updated Date: Mon, 29 Jun 2026 08:10:04 PM (IST)
मध्य प्रदेश में पुलिस अब ड्रोन से फेंकेगी आंसू गैस के गोले, सटीक जगह पर गिरेंगे, 40 जिलों को देने की तैयारी
मध्य प्रदेश में पुलिस अब ड्रोन से फेंकेगी आंसू गैस के गोले (ये तस्वीर एआई से बनाई गई है)

HighLights

  1. उपद्रवियों से निपटने के लिए ड्रोन से आंसू गैस के गोले फेंकेगी पुलिस
  2. पुलिस मुख्यालय खरीदेगा 14-14 लाख के 40 हाईटेक ड्रोन
  3. आंसू गैस गिराने के साथ ही घटनास्थल की लाइव रिकॉर्डिंग भी होगी

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। कानून व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति में पुलिस आंसू गैस के गोले फेंकने के लिए ड्रोन का उपयोग करने की तैयारी कर रही है। ड्रोन में लगे कैमरों से पहले यह देखा जाएगा कि भीड़ कहां पर है। कहां पर गोले गिराना प्रभावी रहेगा। इसी आधार पर गोले गिराए जाएंगे। इसके लिए पुलिस मुख्यालय 40 ड्रोन खरीद रहा है। एक ड्रोन की कीमत लगभग 14 लाख रुपये होगी। बीएसएफ टेकनपुर के माध्यम से खरीदी की जाएगी।

40 जिलों को मिलेंगे ड्रोन, बाकी में जरूरत पर भेजे जाएंगे

सभी जिलों को एक-एक ड्रोन देने की तैयारी है। ऐसे में 55 में से 40 जिलों में ड्रोन उपलब्ध रहेगा। बाकी जिलों में आवश्यकता के अनुसार आसपास के जिलों से ले जाया जाएगा। कुछ राज्य इसका उपयोग पहले से कर रहे हैं, पर मध्य प्रदेश में पहली बार इसकी खरीदी की जा रही है।


आंसू गैस के साथ ही घटनास्थल की बेहतर रिकॉर्डिंग का दोहरा लाभ

इस तरह ड्रोन से दोहरा लाभ होगा। आंसू गैस के गोले फेंकने के साथ ही घटनास्थल की रिकॉर्डिंग भी हो सकेगी। हालांकि, ड्रोन से रिकॉर्डिंग अभी भी की जाती है, पर ज्यादा उन्नत कैमरों से अब और बेहतर हो सकेगी।

यह भी पढ़ें- इंदौर के मकान मालिकों को बड़ी सौगात, वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाने पर प्रॉपर्टी टैक्स में मिलेगी 10% की छूट

कई बार आंसू गैस के गोले छोड़ने पर भीड़ उग्र हो जाती है और उल्टा पुलिस पर पथराव जैसी घटनाएं होती हैं। अब पुलिस दूर से ही ड्रोन को नियंत्रित कर गैस के गोले गिरा सकेगी। पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों ने बताया दो से तीन माह में ड्रोन उपलब्ध होने की आशा है।