• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP पुलिस को मई तक मिल सकते हैं 7500 नए जवान, शारीरिक दक्षता परीक्षा संपन्न, ESB इसी माह जारी करेगा रिजल्ट

कर्मचारी चयन मंडल (ESB) इसी माह पुलिस भर्ती परीक्षाओं के अंतिम परिणाम जारी कर सकता है। विभाग को उम्मीद है कि मई तक मध्य प्रदेश पुलिस को 7500 नए आरक्षक मिल जाएंगे।

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Wed, 18 Mar 2026 06:09:23 AM (IST)Updated Date: Wed, 18 Mar 2026 06:09:23 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
MP पुलिस को मई तक मिल सकते हैं 7500 नए जवान, शारीरिक दक्षता परीक्षा संपन्न, ESB इसी माह जारी करेगा रिजल्ट
एमपी पुलिस आरक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी।

HighLights

  1. एमपी पुलिस आरक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी
  2. मई तक प्रदेश को मिल सकते हैं 7500 जवान
  3. परीक्षा के परिणामों की उल्टी गिनती हुई शुरू

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। प्रदेश में 7500 पुलिस आरक्षकों की भर्ती के लिए चल रही शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Proficiency Test) पूरी हो गई है। कर्मचारी चयन मंडल (ESB) इसी माह इन भर्ती परीक्षाओं के अंतिम परिणाम जारी कर सकता है। विभाग को उम्मीद है कि मई तक मध्य प्रदेश पुलिस को 7500 नए आरक्षक मिल जाएंगे।

छह माह में प्रक्रिया पूरी कर बनाया रिकॉर्ड

प्रदेश के इतिहास में यह पहला मौका है, जब मात्र छह माह के भीतर ही लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा दोनों पूरी कर ली गई हैं। इससे पहले इस पूरी प्रक्रिया को संपन्न होने में आमतौर पर एक से डेढ़ साल का समय लग जाता था, लेकिन इस बार पुलिस प्रशासन ने इसे रिकॉर्ड समय में पूरा किया है।


यह भी पढ़ें- MPESB भर्ती में गड़बड़ी का आरोप, जयस कार्यकर्ताओं ने घेरा इंदौर कलेक्ट्रेट, परीक्षा फीस और नेगेटिव मार्किंग पर जताई आपत्ति

डीजीपी ने की समीक्षा बैठक

भर्ती प्रक्रिया के सफल समापन के बाद डीजीपी कैलाश मकवाणा ने मंगलवार को पुलिस मुख्यालय (PHQ) में एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में परीक्षा संपन्न करवाने वाले पुलिस उप महानिरीक्षकों (DIGs) के साथ विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान डीजीपी ने चयन प्रक्रिया के दौरान आई चुनौतियों और अधिकारियों के सुझावों पर मंथन किया, ताकि आगामी भर्तियों को और अधिक पारदर्शी एवं सरल बनाया जा सके।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।