• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP की सियासत में हलचल! मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दिल्ली हुए तलब, अमित शाह ने की मैराथन बैठक

कैलाश विजयवर्गीय ने विधानसभा सत्र में सरकार को कठघरे में खड़ा करने वाले कई बयान दिए। चाहे मास्टर प्लान डेढ़ साल से मुख्यमंत्री के पास लंबित रहने का हो...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sun, 01 Mar 2026 09:51:40 PM (IST)Updated Date: Sun, 01 Mar 2026 09:51:40 PM (IST)
MP की सियासत में हलचल! मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दिल्ली हुए तलब, अमित शाह ने की मैराथन बैठक
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दिल्ली हुए तलब। (सौजन्य- सोशल मीडिया)

HighLights

  1. कैलाश विजयवर्गीय के बयानों से गरमाई एमपी की सियासत
  2. दिल्ली तलब हुए दिग्गज मंत्री, अमित शाह से हुई मुलाकात
  3. मास्टर प्लान और 'औकात' वाले बयान पर घिरी सरकार

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। राज्य सरकार के लिए कई बार अपनी ही पार्टी के नेताओं द्वारा चुनौती खड़ा करने वाला मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र शुक्रवार को समाप्त हुआ और इस स्थिति की एक बड़ी वजह रहे नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को शनिवार को दिल्ली बुलाया गया। कैलाश विजयवर्गीय ने विधानसभा सत्र में सरकार को कठघरे में खड़ा करने वाले कई बयान दिए। चाहे मास्टर प्लान डेढ़ साल से मुख्यमंत्री के पास लंबित रहने का हो या फिर 'औकात' जैसे शब्दों के उपयोग का, इससे सरकार को बैकफुट पर आना पड़ा।

अमित शाह से की मुलाकात

माना जा रहा है कि सरकार विरोधी इन बयानों को लेकर कैलाश विजयवर्गीय दिल्ली तलब किए गए और इस बारे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उनसे बात की। कैलाश विजयवर्गीय से मिलने से पहले शनिवार को ही डॉ. मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल ने भी अमित शाह से मुलाकात की। वरिष्ठता के नाते मंत्री प्रहलाद पटेल से भी अमित शाह ने इस बारे में बातचीत की। कुल मिलाकर कैलाश विजयवर्गीय को दिल्ली तलब करने पर फिलहाल मध्य प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है।


'औकात' वाले शब्द पर मुख्यमंत्री को जताना पड़ा खेद

विजयवर्गीय के 'औकात' वाले शब्द पर मुख्यमंत्री को खेद व्यक्त करना पड़ा। विधानसभा की कार्यवाही के दौरान कैलाश विजयवर्गीय ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को 'औकात' में रहने की बात कह दी थी। सदन में यह असहज स्थिति तब बन गई थी, जब अदाणी को लेकर उमंग सिंघार ने सरकार पर तमाम आरोप लगाए थे। मामला इस कदर बिगड़ा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को खेद जताना पड़ा।

यह भी पढ़ें- इंदौर के MY अस्पताल में व्यवस्थाएं राम भरोसे, स्ट्रेचर धकाने को मजबूर मरीज के स्वजन, वायरल वीडियो ने खोली पोल

कैलाश विजयवर्गीय के इन बयानों से मामला और बिगड़ा

  • कार्यवाही के दौरान कैलाश विजयवर्गीय ने मेट्रो प्रोजेक्ट पर भी सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने बैठकर मेट्रो की योजना बना ली, जन प्रतिनिधियों से चर्चा ही नहीं की। भोपाल के मास्टर प्लान को लेकर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा था कि यह डेढ़ साल पहले ही तैयार कर लिया था, मुख्यमंत्री के पास फाइल है।

  • इंदौर के भागीरथपुरा दूषित जल कांड को लेकर पहले मीडिया से अमर्यादित बात और फिर विधानसभा में कैलाश विजवर्गीय ने कह दिया कि यह घटना हमारी लापरवाही से हुई।