• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

एमपी के 9 हजार विद्यार्थियों को अब मिलेगा पौष्टिक भोजन, 106 पिछड़ा वर्ग छात्रावासों में आधुनिक मेस शुरू

प्रदेश के 106 जिला स्तरीय पोस्ट मैट्रिक छात्रावासों में अब विद्यार्थियों को पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन मिलेगा। सरकार ने 8.61 करोड़ रुपये की लागत से...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Thu, 24 Sep 2026 10:35:30 PM (IST)Updated Date: Thu, 24 Sep 2026 10:35:30 PM (IST)
एमपी के 9 हजार विद्यार्थियों को अब मिलेगा पौष्टिक भोजन, 106 पिछड़ा वर्ग छात्रावासों में आधुनिक मेस शुरू
106 पिछड़ा वर्ग छात्रावासों में आधुनिक मेस शुरू

HighLights

  1. 106 पोस्ट मैट्रिक छात्रावासों में आधुनिक मेस व्यवस्था शुरू
  2. 8.61 करोड़ की लागत से तैयार हुए किचन और डाइनिंग हॉल
  3. प्रदेश के करीब 9,000 विद्यार्थियों को मिलेगा पौष्टिक भोजन

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। प्रदेश के 106 जिला स्तरीय पोस्ट मैट्रिक छात्रावासों में अब विद्यार्थियों को पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन मिलेगा। सरकार ने 8.61 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक मेस, किचन और डाइनिंग हॉल तैयार किए हैं। इनका लोकार्पण मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने गुरुवार को मंत्रालय से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया। इससे करीब नौ हजार विद्यार्थियों को सुविधा मिलेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के कल्याण के लिए पिछले डेढ़ दशक में 13,500 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इस अवधि में पांच करोड़ से अधिक विद्यार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला है। छात्रावासों में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। नई मेस व्यवस्था से विद्यार्थियों को भोजन के लिए छात्रावास से बाहर जाने या गैस सिलेंडर की अलग व्यवस्था करने की जरूरत नहीं होगी।


मुख्यमंत्री ने छात्रावास की छात्राओं से किया सीधा संवाद: छात्राओं ने साझा किए अनुभव

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इंदौर, शाजापुर, उज्जैन, देवास, शिवपुरी, सतना और अशोकनगर के छात्रावासों में रहने वाली छात्राओं से संवाद भी किया। छात्राओं ने बताया कि पहले भोजन की व्यवस्था में समय और अतिरिक्त खर्च दोनों होते थे।

टर्नकी प्रोजेक्ट के तहत आधुनिक निर्माण: पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री ने दी जानकारी

वहीं, पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने बताया कि टर्नकी प्रोजेक्ट के तहत आधुनिक किचन और डाइनिंग हाल बनाए गए हैं। इससे दूर-दराज से पढ़ने आने वाले विद्यार्थियों को भोजन की चिंता से राहत मिलेगी और परिवार पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी कम होगा। जिला स्तरीय पोस्ट मेट्रिक छात्रावासों में पहली बार मेस व्यवस्था शुरू की गई है।

यह भी पढ़ें- एमपी में EMT चलाएगी e-Bus! भोपाल, सागर, जबलपुर से चलेंगी AC ई-बसें; 1500 लोगों को मिलेगा रोजगार