• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Rajya Sabha Election 2024: भाजपा के चार में से तीन प्रत्याशी करोड़पति, कांग्रेस प्रत्याशी अशोक सिंह हैं 58 करोड़ की संपत्ति के मालिक

MP Rajya Sabha Election 2024: भाजपा प्रत्याशी बाल योगी उमेश ने नामांकन के साथ घोषित की गई जानकारी में बताया गया है कि उनकी कुल संपत्ति 47 लाख 39 हजार ...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Thu, 15 Feb 2024 09:48:30 PM (IST)Updated Date: Thu, 15 Feb 2024 09:58:34 PM (IST)
MP Rajya Sabha Election 2024: भाजपा के चार में से तीन प्रत्याशी करोड़पति, कांग्रेस प्रत्याशी अशोक सिंह हैं 58 करोड़ की संपत्ति के मालिक
मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव।

HighLights

  1. एल मुरुगन के अलावा किसी भी अन्य प्रत्याशी ने अपने ऊपर आपराधिक प्रकरण का ब्योरा नहीं दिया है।
  2. नर्मदापुरम निवासी 63 वर्षीय माया नारोलिया ने कुल दो करोड़ 74 लाख एक हजार 942 रुपये की संपत्ति घोषित की है।
  3. मंदसौर निवासी 63 वर्षीय बंशीलाल गुर्जर ने अपनी कुल संपत्ति 34 करोड़ 78 लाख 90 हजार 669 रुपये घोषित की है।

MP Rajya Sabha Election 2024: नवदुनिया राज्य ब्यूरो, भोपाल। भाजपा के चार में तीन प्रत्याशी करोड़पति हैं। केवल उज्जैन के बालयोगी उमेश नाथ ने दान दक्षिणा में मिली कुल 47.39 लाख रुपये की संपत्ति घोषित की है।

इसी तरह दूसरी बार मप्र से राज्यसभा प्रत्याशी बनाए गए डा. एल मुरुगन ने अपने ऊपर 23 आपराधिक प्रकरण दर्ज होना बताया है और अपनी कुल संपत्ति आठ करोड़ 34 लाख रुपये घोषित की है। कांग्रेस प्रत्याशी अशोक सिंह ने अपनी कुल संपत्ति 58 करोड़ रुपये घोषित की है। एल मुरुगन के अलावा किसी भी अन्य प्रत्याशी ने अपने ऊपर आपराधिक प्रकरण का ब्योरा नहीं दिया है।

बालयोगी उमेश नाथ ने दान दक्षिणा से अर्जित की 47.39 लाख की संपत्ति

उज्जैन निवासी 60 वर्षीय बाल योगी उमेश नाथ भाजपा से राज्य सभा उम्मीदवार हैं। उनके द्वारा राज्यसभा चुनाव के लिए दाखिल किए गए नामांकन के साथ घोषित की गई जानकारी में बताया गया है कि उनकी कुल संपत्ति 47 लाख 39 हजार 957 रुपये है।


उमेश नाथ ने आय का स्रोत दान दक्षिणा से बताया है। दो वाहन 27 लाख मूल्य की एक इनोवा क्रिष्टा और दो लाख रुपये की एंबेसडर कार है। बैंक खाते में 16 लाख 58 हजार 957 रुपये और एक लाख 81 हजार रुपये नकद बताए गए हैं। उन्होंने नामांकन पत्र में की गई घोषणा में अपने ऊपर कोई आपराधिक प्रकरण दर्ज नहीं होना बताया है।

naidunia_image

आठ करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं मुरुगन, 23 आपराधिक प्रकरण दर्ज

अन्ना नगर चेन्नई निवासी 46 वर्षीय डा. एल मुरुगन ने अपनी कुल संपत्ति आठ करोड़ 84 लाख दो करोड़ 983 रुपये घोषित की है। उन्होंने नामांकन पत्र में आपराधिक प्रकरण का भी ब्योरा दिया है। इनमें राजनीतिक प्रदर्शन के कुल 23 प्रकरण बताएं गए हैं। हालांकि सजा नहीं हुई है। पत्नी की संपत्ति दो करोड़ 52 लाख 39 हजार 649 रुपये बताई गई है। इनमें भवन, कृषि भूमि सहित अन्य संपत्ति है। वहीं 20 लाख रुपये बैंक लोन भी है।

माया नारोलिया के पास तीन मकान और दो कार

नर्मदापुरम निवासी 63 वर्षीय माया नारोलिया ने कुल दो करोड़ 74 लाख एक हजार 942 रुपये की संपत्ति घोषित की है। 12वीं उत्तीर्ण नारोलिया के पास एक कार, 16 तोला सोना 2.23 हेक्टेयर कृषि भूमि, तीन मकान, होशंगाबाद में दो और भोपाल में एक मकान हैं। पति की कुल संपत्ति 56 लाख 12 हजार 839 रुपये बताई गई है। इनमें पति को दान में मिली 53 लाख रुपये की कृषि भूमि 3.982 हेक्टेयर भूमि भी शामिल है।

किसान नेता बंशीलाल गुर्जर हैं 34.78 करोड़ के मालिक

मंदसौर निवासी 63 वर्षीय बंशीलाल गुर्जर ने अपनी कुल संपत्ति 34 करोड़ 78 लाख 90 हजार 669 रुपये घोषित की है। गुर्जर एमए उत्तीर्ण हैं। इसी तरह उनकी पत्नी रमा देवी की कुल संपत्ति चार करोड़ 29 लाख 97 हजार 231 रुपये रुपये बताई गई है।

अशोक सिंह के पास है 58 करोड़ की संपत्ति

ग्वालियर निवासी कांग्रेस प्रत्याशी 60 वर्षीय अशोक सिंह ने अपनी कुल संपत्ति 58 करोड़ 41 लाख 42 हजार 942 रुपये घोषित की है। इनमें कृषि भूमि और मकान सहित अन्य संपत्तियां शामिल है। उनकी पत्नी की आय चार करोड़ 41 लाख 35 हजार 927 रुपये घोषित की गई है।