'दीपावली से पहले मिले वेतन और बोनस'; मप्र राज्य आउटसोर्स कर्मचारी संघ का आज भोपाल में प्रदर्शन
प्रदेश अध्यक्ष आशीष सिंह सिसोदिया और भोपाल जिला अध्यक्ष सुखदा नागरकर के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा जाएगा। संघ ने समय पर भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की है।
Publish Date: Mon, 02 Nov 2026 12:58:44 PM (IST)Updated Date: Mon, 02 Nov 2026 12:58:44 PM (IST)
प्रतीकात्मक फोटो।HighLights
- दीपावली से पहले वेतन और बोनस की मांग
- नर्मदा घाट प्राधिकरण स्थित कार्यालय में प्रदर्शन
- कर्मचारी संघ संबंधित अधिकारियों को देगा ज्ञापन
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। शासकीय कार्यालयों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने दीपावली के पर्व से पहले वेतन और नियमानुसार बोनस भुगतान की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया है। मध्यप्रदेश राज्य आउटसोर्स कर्मचारी संघ अपनी इस प्रमुख मांग को लेकर आज यानी 2 नवंबर को शासन-प्रशासन के संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपेगा।
दोपहर 1:30 बजे नर्मदा घाटी प्राधिकरण कार्यालय में प्रदर्शन
संघ के प्रदेश अध्यक्ष आशीष सिंह सिसोदिया और भोपाल जिला अध्यक्ष सुखदा नागरकर के नेतृत्व में आउटसोर्स कर्मचारी दोपहर 1:30 बजे नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण स्थित कार्यालय पहुंचेंगे। वहां संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों को कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा जाएगा।
त्योहार से पहले भुगतान सुनिश्चित करने पर जोर
आउटसोर्स कर्मचारी संघ का कहना है कि त्योहारों के समय कर्मचारियों को आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़े, इसके लिए दीपावली से पूर्व ही उनका मासिक वेतन और नियम लागू बोनस का भुगतान अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए।
संघ ने चेतावनी दी है कि यदि समय पर भुगतान नहीं हुआ तो कर्मचारियों में असंतोष बढ़ेगा, इसलिए प्रशासन को अविलंब इस दिशा में ठोस निर्देश जारी करने चाहिए।