• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

एमपी में TET के लिए 5 अक्टूबर तक आवेदन कर सकेंगे शिक्षक, जानिए परीक्षा पैटर्न, नहीं होगी माइनस मार्किंग

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मध्य प्रदेश के करीब 1.50 लाख सेवारत शिक्षकों के लिए TET Exam आयोजित करने की तैयारियां तेज हो गई हैं। माध्यमिक शिक्षा मंडल...और पढ़ें

By Anjali raiEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Thu, 17 Sep 2026 05:50:10 PM (IST)Updated Date: Thu, 17 Sep 2026 05:50:10 PM (IST)
एमपी में TET के लिए 5 अक्टूबर तक आवेदन कर सकेंगे शिक्षक, जानिए परीक्षा पैटर्न, नहीं होगी माइनस मार्किंग
एमपी में TET के लिए 5 अक्टूबर तक आवेदन कर सकेंगे शिक्षक

HighLights

  1. शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन की तारीख 5 अक्टूबर तक बढ़ी
  2. प्रदेश के सभी 55 जिलों में ऑफलाइन OMR शीट पर होगी परीक्षा
  3. ढाई घंटे के पेपर में प्राथमिक 150 व माध्यमिक के 120 प्रश्न होंगे

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मध्य प्रदेश के करीब 1.50 लाख सेवारत शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) आयोजित करने की तैयारियां तेज हो गई हैं। माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने परीक्षा को लेकर प्रशासनिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पहले आवेदन की अंतिम तारीख शुक्रवार निर्धारित थी, लेकिन अब शिक्षक 5 अक्टूबर तक 'एमपी ऑनलाइन' के माध्यम से अपना आवेदन जमा कर सकेंगे। आंकड़ों के अनुसार, अब तक करीब 19 हजार आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।

माशिमं और DPI की बैठक: विशेषज्ञों की टीम तैयार करेगी प्रश्नपत्र

  • परीक्षा की तैयारियों को लेकर गुरुवार को माध्यमिक शिक्षा मंडल और लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) के अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक हुई। इसमें परीक्षा आयोजन की पूरी रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई।
  • मंडल के अधिकारियों ने बताया कि आवेदन की कुल संख्या स्पष्ट होने के बाद परीक्षा केंद्रों और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा। प्रश्नपत्र तैयार करने के लिए विशेषज्ञों की विशेष टीम गठित की जाएगी।
  • पहले यह परीक्षा 9 अक्टूबर से प्रस्तावित थी, लेकिन ऑफलाइन परीक्षा की व्यापक तैयारियों में समय लगने के कारण अब इसके दिसंबर में आयोजित होने की संभावना है। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद परीक्षा की आधिकारिक तारीख घोषित की जाएगी।

सभी 55 जिलों में बनेंगे परीक्षा केंद्र: OMR शीट पर ऑफलाइन मोड में होगी परीक्षा

माशिमं के अधिकारियों के अनुसार, परीक्षा का आयोजन मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की परीक्षा प्रक्रिया के समान ही रखा जाएगा। हालांकि ईएसबी की परीक्षाएं ऑनलाइन होती हैं, जबकि यह टीईटी ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।

अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर ओएमआर (OMR) शीट पर उत्तर देने होंगे। प्रदेश के सभी 55 जिलों के मुख्यालयों में परीक्षा केंद्र बनाए जाने की योजना है, ताकि दूर-दराज के शिक्षकों को परीक्षा देने के लिए दूसरे जिलों में न भटकना पड़े। कुल आवेदन संख्या के आधार पर केंद्रों की अंतिम संख्या तय होगी।

प्राथमिक के लिए 150 और माध्यमिक के लिए 120 प्रश्न, निगेटिव मार्किंग नहीं

मंडल ने परीक्षा का प्रारंभिक पैटर्न भी तय कर लिया है...

  • प्राथमिक शिक्षक: परीक्षा में 150 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।
  • माध्यमिक शिक्षक: इनके लिए 120 प्रश्नों की परीक्षा प्रस्तावित है।
  • समय व अंकन: परीक्षा की अवधि ढाई घंटे होगी और दोनों ही परीक्षाओं में किसी भी प्रकार की माइनस मार्किंग (Negative Marking) नहीं रखी गई है।

पात्रता को लेकर शिक्षकों में असमंजस: शिक्षक संगठनों ने मांगी स्पष्ट गाइडलाइन

स्कूल शिक्षा विभाग ने अभी तक यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं किया है कि किन शिक्षकों के लिए टीईटी देना अनिवार्य होगा और किन्हें इससे छूट मिलेगी। स्पष्ट नीति न होने के कारण कई सेवारत शिक्षक आवेदन करने को लेकर असमंजस की स्थिति में हैं।

यह भी पढ़ें- 'तो क्या राहुल गांधी का जन्मदिन मनाएंगे?' इंदौर से नितिन नबीन का हमला... CM मोहन यादव ने भी साधा निशाना

शिक्षक संगठनों ने विभाग से मांग की है कि पात्र और अपात्र शिक्षकों की स्पष्ट सूची जल्द जारी की जाए, ताकि स्थिति साफ होने के बाद सभी शिक्षक समय पर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकें।

आवेदन की तारीख 5 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है। आवेदनों की कुल संख्या के आधार पर ही परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया जाएगा और पूरी व्यवस्थाएं मुस्तैद की जाएंगी। - बुद्धेश कुमार वैद्य, सचिव, माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं)