• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP Weather 19th August: मध्य प्रदेश में 13 जिलों भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी

प्रदेश में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने जा रहा है। डिप्रेशन के असर से प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम वर्षा का दौर शुरू हो गया है।

By PANKAJ SHRIVASTAVAEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 18 Aug 2026 10:13:12 PM (IST)Updated Date: Wed, 19 Aug 2026 07:19:46 AM (IST)
MP Weather 19th August: मध्य प्रदेश में 13 जिलों भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी
MP Weather 19th August: मध्य प्रदेश में 13 जिलों भारी बारिश की चेतावनी।

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। प्रदेश में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने जा रहा है। डिप्रेशन के असर से प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम वर्षा का दौर शुरू हो गया है। डिप्रेशन झारखंड और बिहार होते हुए बुधवार तक छत्तीसगढ़ पहुंचेगा, जहां कमजोर होकर यह वेल मार्क्ड लो प्रेशर एरिया में बदलेगा। इसके असर से पूर्वी मप्र में 21 और 22 अगस्त को कई इलाकों में भारी से अति भारी वर्षा हो सकती है।

मौसम विभाग ने नरसिंहपुर, पन्ना और टीकमगढ़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और शेष प्रदेश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वर्तमान में मानसून ट्रफ फिरोजपुर और देहरादून से डिप्रेशन क्षेत्र तक फैली है, जबकि उत्तरी हरियाणा व पूर्वी यूपी के ऊपर चक्रवाती हवाओं का घेरा बना हुआ है।


सूखे की मार झेल रहे 13 जिलों को वर्षा की दरकार

मौसम विज्ञान केंद्र के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में अब तक सामान्य 651.4 मिलीमीटर के मुकाबले 573.1 मिलीमीटर ही वर्षा दर्ज हुई है, जो सामान्य से 12 प्रतिशत कम है। पूर्वी मध्य प्रदेश में 16 प्रतिशत और पश्चिमी हिस्से में 9 प्रतिशत की कमी है।

राज्य के कई जिलों में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। सबसे खराब स्थिति मैहर की है, जहां सामान्य से 58 प्रतिशत कम वर्षा हुई है। इसके अलावा अलीराजपुर 47 प्रतिशत, रीवा 46 प्रतिशत, मुरैना 38 प्रतिशत, नर्मदापुरम 34 प्रतिशत, पांढुर्ना 33 प्रतिशत, टीकमगढ़ 31 प्रतिशत, सागर 29 प्रतिशत, धार 29 प्रतिशत और जबलपुर 28 प्रतिशत कम वर्षा हुई है।

बुरहानपुर, राजगढ़ और भोपाल में सामान्य से अधिक वर्षा

दूसरी तरफ कुछ जिलों में मानसूनी बादल जमकर बरसे हैं। बुरहानपुर में सामान्य से 39 प्रतिशत, खरगोन में 26 प्रतिशत, राजगढ़ में 24 प्रतिशत, भोपाल व भिंड में 18-18 प्रतिशत और गुना में 14 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है।

मंगलवार को सीधी में 40 मिलीमीटर वर्षा

डिप्रेशन के असर से मंगलवार को सीधी में सर्वाधिक 40 मिलीमीटर पानी गिरा। इसके अलावा शिवपुरी में 15 मिलीमीटर, रीवा में 7 मिलीमीटर, सतना व नर्मदापुरम जिले के पचमढ़ी में 2-2 मिलीमीटर और बालाघाट जिले के मलाजखंड में 0.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें- एमपी में आयुष्मान योजना में बड़ी कार्रवाई: 11 अस्पताल सस्पेंड, 3 पर लगा भारी जुर्माना; क्लेम भुगतान और एम्पैनलमेंट पर भी रोक

प्रदेश के चार बड़े शहरों का तापमान

शहर -- अधिकतम --- न्यूनतम

भोपाल -- 26.8 -- 23.1

इंदौर -- 28.9 -- 22.2

ग्वालियर -- 33.7 -- 26.7

जबलपुर -- 28.4 -- 24.0

नोट -- तापमान डिग्री सेल्सियस में