• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

एमपी में आयुष्मान योजना में बड़ी कार्रवाई: 11 अस्पताल सस्पेंड, 3 पर लगा भारी जुर्माना; क्लेम भुगतान और एम्पैनलमेंट पर भी रोक

Ayushman Yojana Fraud: मध्य प्रदेश राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने आयुष्मान योजना में समीक्षा के दौरान पाई गई अनियमितताओं पर बड़ी कार्रवाई की है।

By mukesh vishwakarmaEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Tue, 18 Aug 2026 08:42:20 PM (IST)Updated Date: Tue, 18 Aug 2026 08:45:07 PM (IST)
एमपी में आयुष्मान योजना में बड़ी कार्रवाई: 11 अस्पताल सस्पेंड, 3 पर लगा भारी जुर्माना; क्लेम भुगतान और एम्पैनलमेंट पर भी रोक
MP में आयुष्मान योजना में धांधली पर शिकंजा (AI Generated Image)

HighLights

  1. आयुष्मान योजना में गड़बड़ी पर 11 अस्पताल निलंबि
  2. तीन अस्पतालों पर 15.88 लाख रुपये की पेनल्टी
  3. निलंबित अस्पतालों का एम्पैनलमेंट और क्लेम भुगतान रुका

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मध्य प्रदेश में आयुष्मान भारत योजना (MP Ayushman Scheme Fraud) के कार्यान्वयन में सामने आई अनियमितताओं को लेकर राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने कड़ा रुख अपनाया है। अस्पतालों की कार्यप्रणाली और क्लेम भुगतानों की विस्तृत समीक्षा के दौरान गंभीर कमियां पाए जाने के बाद प्रशासन ने प्रदेश के 11 अस्पतालों को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही इन अस्पतालों के क्लेम भुगतान और एम्पैनलमेंट प्रक्रिया पर भी तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है।

कई जिलों के अस्पताल कार्रवाई की जद में

स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा की गई इस कार्रवाई का असर राज्य के विभिन्न हिस्सों में देखने को मिला है। निलंबित किए गए अस्पतालों में भोपाल, इंदौर, डिंडोरी, उमरिया और नर्मदापुरम सहित कई अन्य जिलों के चिकित्सा संस्थान शामिल हैं। समीक्षा जांच में पाया गया कि ये अस्पताल निर्धारित मानकों और योजना के नियमों का ठीक से पालन नहीं कर रहे थे।


तीन अस्पतालों पर वित्तीय पेनल्टी

प्रशासनिक निलंबन के अलावा, नियमों के उल्लंघन पर तीन विशिष्ट अस्पतालों पर भारी वित्तीय जुर्माना भी लगाया गया है।

  • ग्लोबल स्पेशलिटी हॉस्पिटल (ग्वालियर)
  • विधाता मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल (रीवा)
  • वेदा हॉस्पिटल (उज्जैन)

इन तीनों अस्पतालों पर कुल मिलाकर 15 लाख 88 हजार 245 रुपये की वित्तीय पेनल्टी ठोकी गई है।

यह भी पढ़ें- भोपाल की सड़कों पर गड्ढों से परेशान जनता ने 'हेलो नईदुनिया' में पूछे तीखे सवाल, SDO ने बताया- लोकपथ एप से चार दिन में होगा समाधान

राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के अनुसार, आयुष्मान योजना के तहत मरीजों को मिलने वाले लाभ में पारदर्शता और गुणवत्ता बनाए रखने के लिए आगे भी निरंतर समीक्षा और सख्त निगरानी जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें- Ladli Behna Yojana: खत्म हुआ 1.25 करोड़ बहनों का इंतजार... इस तारीख को आएगी लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त