• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP Weather 20th August: मध्य प्रदेश में 19 जिलों में होगी बारिश, इस दिन तक जारी रहेगा बारिश का सिलसिला

गुरुवार के लिए मौसम विभाग ने पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर और टीकमगढ़ जिलों में भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि अन्य जिलों में येलो अलर्ट रहे...और पढ़ें

By PANKAJ SHRIVASTAVAEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Wed, 19 Aug 2026 09:22:51 PM (IST)Updated Date: Thu, 20 Aug 2026 07:28:43 AM (IST)
MP Weather 20th August: मध्य प्रदेश में 19 जिलों में होगी बारिश, इस दिन तक जारी रहेगा बारिश का सिलसिला
MP Weather 20th August: मध्य प्रदेश में 19 जिलों में होगी बारिश

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। प्रदेश के पूर्वी इलाकों में मानसूनी बादलों ने फिर डेरा जमा लिया है। बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में झमाझम वर्षा हुई। छतरपुर जिले के नौगांव में सबसे अधिक 45 मिलीमीटर और खजुराहो में 33 मिलीमीटर पानी बरसा।

इसके अलावा मंडला में 35, मलाजखंड में 16, जबलपुर में 8, सीधी और टीकमगढ़ में 7-7 मिलीमीटर वर्षा हुई। वहीं भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और नर्मदापुरम में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई।

23 अगस्त तक जारी रहेगा सिलसिला, पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार झारखंड, दक्षिण यूपी और उत्तरी छत्तीसगढ़ से होकर गुजर रहा डिप्रेशन पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके साथ ही दक्षिण-पूर्वी यूपी से गुजर रही मानसून ट्रफ लाइन के प्रभाव से पूर्वी मप्र में वर्षा का सिस्टम मजबूत हुआ है। इसके असर से 23 अगस्त तक प्रदेश भर में गरज-चमक के साथ कहीं तेज तो कहीं मध्यम बारिश का सिलसिला बना रहेगा।


गुरुवार के लिए मौसम विभाग ने पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर और टीकमगढ़ जिलों में भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि अन्य जिलों में येलो अलर्ट रहेगा।

बादलों के कारण गिरा तापमान, जाने शहरों का हाल

बारिश और बादलों के चलते राजगढ़, रतलाम और उज्जैन के अधिकतम तापमान को छोड़कर बाकी जिलों में तापमान सामान्य व सामान्य से कम रहे। न्यूनतम तापमान टीकमगढ़ और उमरिया को छोड़कर बाकी जिलों में सामान्य से नीचे दर्ज किया गया।

शाम साढ़े पांच बजे तक कहां कितनी हुई वर्षा

  • (शहर -- वर्षा मिलीमीटर में)
  • रीवा -- 5.0,
  • दमोह -- 4.0,
  • बैतूल -- 3.0,
  • भोपाल -- 0.6,
  • छिंदवाड़ा -- 2.0,
  • ग्वालियर -- 0.4,
  • नर्मदापुरम और इंदौर -- 0.2,
  • सागर और सतना -- 2.0

प्रदेश के चार बड़े शहरों का तापमान

  • (शहर -- अधिकतम -- न्यूनतम)
  • भोपाल -- 28.2 -- 23.0
  • इंदौर -- 29.4 -- 22.7
  • ग्वालियर -- 34.1 -- 27.1
  • जबलपुर -- 26.7 -- 23.8
  • (नोट -- तापमान डिग्री सेल्सियस में)

यह भी पढ़ें- एमपी के किसानों की बनेगी डिजिटल पहचान... मिलेगा योजनाओं का सीधा लाभ, खेत तक पहले पहुंचेगी खाद