• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP Weather: 21 सितंबर को इंदौर-भोपाल समेत कई जिलों में होगा बारिश, यहां चलेंगी तेज हवाएं; 25 को भारी वर्षा की चेतावनी

MP Weather 21st September: मौसम विभाग (IMD) ने 21 सितंबर के लिए राज्य के पूर्वी और पश्चिमी दोनों अंचलों में बादलों की गड़गड़ाहट और तेज हवाओं के साथ बा...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Sun, 20 Sep 2026 09:41:50 PM (IST)Updated Date: Sun, 20 Sep 2026 09:41:50 PM (IST)
MP Weather: 21 सितंबर को इंदौर-भोपाल समेत कई जिलों में होगा बारिश, यहां चलेंगी तेज हवाएं; 25 को भारी वर्षा की चेतावनी
MP Weather: 21 सितंबर को इंदौर-भोपाल समेत कई जिलों में होगा बारिश

HighLights

  1. 21 सितंबर को भोपाल, इंदौर व जबलपुर में बारिश के आसार
  2. मौसम विभाग ने गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी जारी की
  3. 24 और 25 सितंबर से प्रदेश में भारी बारिश का नया दौर संभव

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मध्य प्रदेश में सितंबर का तीसरा हफ्ता बीतने को है, लेकिन मानसून की गतिविधियां फिलहाल थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मौसम विभाग (IMD) ने 21 सितंबर के लिए राज्य के पूर्वी और पश्चिमी दोनों अंचलों में बादलों की गड़गड़ाहट और तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में वज्रपात (बिजली गिरने) की भी आशंका जताई गई है, जिसे देखते हुए खुले स्थानों में न रहने की हिदायत दी गई है।

इंदौर, भोपाल और जबलपुर में ऐसा रहेगा मौसम का हाल

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर और प्रशासनिक राजधानी भोपाल दोनों ही पश्चिमी मध्य प्रदेश के दायरे में आती हैं। 21 सितंबर को इन दोनों प्रमुख शहरों में दिनभर आंशिक से लेकर घने बादल छाए रहने की उम्मीद है। इस दौरान गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बौछारें गिर सकती हैं। वहीं, पूर्वी मध्य प्रदेश के बड़े केंद्र जबलपुर में भी मौसम का रुख ऐसा ही रहेगा, जहां तेज आंधी और आकाशीय बिजली चमकने के साथ बारिश की पूरी संभावना बनी हुई है।


प्रदेश के प्रमुख शहरों में 21 सितंबर का संभावित मौसम

शहर/संभाग 21 सितंबर को संभावित मौसम स्थिति
इंदौर आंशिक बादल, गरज-चमक और हल्की से मध्यम वर्षा
भोपाल बादलों की आवाजाही, तेज हवा के साथ बौछारें
जबलपुर गरज-चमक, आकाशीय बिजली और बारिश के आसार
उज्जैन मौसम में बदलाव, स्थानीय स्तर पर गरज-चमक
ग्वालियर धूप-छांव का खेल, कहीं-कहीं हल्की बारिश
नर्मदापुरम तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना
रीवा बादलों का डेरा, गरज-चमक के साथ बौछारें
सागर स्थानीय तंत्र से गरज-चमक और वर्षा की स्थिति

24 और 25 सितंबर को भारी बारिश का नया दौर संभव

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, यह अनिश्चितता 21 सितंबर के बाद भी जारी रहेगी। अनुमान जताया गया है कि 24 और 25 सितंबर के दौरान मध्य प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी वर्षा का नया दौर शुरू हो सकता है।

मौसम के इस बदले रुख को देखते हुए खेत-खलिहानों में कार्यरत किसानों और राहगीरों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। बिजली चमकने या आंधी चलने की स्थिति में पेड़, जर्जर मकानों और बिजली के खंभों के नीचे शरण लेने से बचें।

यह भी पढ़ें- 13 हजार करोड़ से संवरेगी महाकाल की नगरी, 304 किमी नई सड़कें और 276 किमी चौड़ीकरण, मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण