• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP Weather 24th July: भोपाल-इंदौर समेत कई जिलों में भारी बरसात का अलर्ट, अगले 5 दिनों तक जारी रहेगा बारिश का दौर

इन तीनों सिस्टम के प्रभाव से अगले पांच दिनों तक पूरे प्रदेश में वर्षा का यह दौर ऐसे ही जारी रहेगा। वर्षा के कारण दिन और रात के तापमान में गिरावट आई है...और पढ़ें

By PANKAJ SHRIVASTAVAEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Thu, 23 Jul 2026 09:16:39 PM (IST)Updated Date: Fri, 24 Jul 2026 07:27:50 AM (IST)
MP Weather 24th July: भोपाल-इंदौर समेत कई जिलों में भारी बरसात का अलर्ट, अगले 5 दिनों तक जारी रहेगा बारिश का दौर
अगले 5 दिनों तक जारी रहेगा वर्षा का दौर।

HighLights

  1. मध्य प्रदेश में 1 जून से 23 जुलाई तक का आंकड़ा
  2. पूरे मध्य प्रदेश में 5 दिन झमाझम बारिश के आसार
  3. मानसून ट्रफ और चक्रवात से बदला मौसम का मिजाज

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। प्रदेश में पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार वर्षा के कारण मौसम काफी सुहाना हो गया है। गुरुवार शाम तक टीकमगढ़ में 38 मिलीमीटर और ग्वालियर में 32.5 मिलीमीटर वर्षा के साथ सबसे अधिक पानी गिरा।

राजधानी भोपाल में दिनभर काले बादल छाए रहे, यहां हल्की बूंदाबांदी हुई। सिटी में 0.8 मिलीमीटर और संत हिरदाराम नगर में 1.2 मिलीमीटर वर्षा हुई। मौसम केंद्र ने शुक्रवार को भी प्रदेश भर में कहीं हल्की तो कहीं तेज वर्षा की संभावना जताई है।


अगले 5 दिनों तक जारी रहेगा वर्षा का दौर

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार वर्तमान में तीन मजबूत मौसम प्रणाली सक्रिय हैं। मानसूनी द्रोणिका यह गुना और दमोह से होकर गुजर रही है। पूर्व-पश्चिम शियर जोन मध्य प्रदेश के मध्य से होकर गुजर रहा है। दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश के ऊपर हवा का चक्रवात बना हुआ है।

इन तीनों सिस्टम के प्रभाव से अगले पांच दिनों तक पूरे प्रदेश में वर्षा का यह दौर ऐसे ही जारी रहेगा। वर्षा के कारण दिन और रात के तापमान में गिरावट आई है।

सामान्य से 10 प्रतिशत कम हुई है अब तक वर्षा

प्रदेश में एक जून से 23 जुलाई तक की स्थिति देखें तो कुल वर्षा सामान्य दीर्घावधि औसत से 10 प्रतिशत कम रही है। इसमें पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 13 प्रतिशत और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 6 प्रतिशत कम पानी गिरा है।

यह भी पढ़ें- इंदौर दूषित जल कांड की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, भूजल तक पहुंचा था मलमूत्र का जानलेवा बैक्टीरिया, NGT ने 3 सप्ताह में मांगा जवाब

शाम साढ़े पांच बजे तक कहां कितनी हुई वर्षा

शहर वर्षा (मिलीमीटर में)
मंदसौर 28.0
विदिशा 19.0
नौगांव 17.0
शहडोल 16.5
श्योपुरकलां 12.0
खंडवा 8.5
सीहोर 7.0
दतिया 5.0
भिंड 4.0
सीधी 4.0