• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

एमपी में अगले 4 दिन तक होगी भारी वर्षा, भोपाल समेत 45 जिलों में झमाझम बारिश; इन 10 जिलों में रेड अलर्ट

MP Weather: सतना, शहडोल, उमरिया, डिंडौरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना और छतरपुर में भारी वर्षा और भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर...और पढ़ें

By PANKAJ SHRIVASTAVAEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Wed, 23 Sep 2026 08:12:15 PM (IST)Updated Date: Wed, 23 Sep 2026 08:12:14 PM (IST)
एमपी में अगले 4 दिन तक होगी भारी वर्षा, भोपाल समेत 45 जिलों में झमाझम बारिश; इन 10 जिलों में रेड अलर्ट
एमपी में अगले 4 दिन तक होगी भारी वर्षा

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। प्रदेश में एक बार फिर मौसम प्रणाली सक्रिय हो गई है। बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन और उत्तर प्रदेश के ऊपर बने चक्रवाती हवाओं के घेरे के असर से प्रदेशभर में अगले चार दिनों तक जोरदार वर्षा की संभावना जताई गई है।

मौसम विज्ञानी सीएस यादव ने बताया कि इन दो मजबूत सिस्टम के चलते पूरे प्रदेश में वर्षा होगी। गुरुवार को प्रदेश के महाकोशल-विंध्य में भारी वर्षा के आसार हैं। बुधवार को खरगोन में 18, छतरपुर जिले के खजुराहो में 16, सीधी में 10, बालाघाट जिले के मलाजखंड में सात, टीकमगढ़ में छह, नर्मदापुरम जिले के पचमढ़ी में एक और मंडला में 0.6 मिलीमीटर वर्षा हुई।


सतना, शहडोल और छिंदवाड़ा सहित 10 जिलों में चेतावनी, भोपाल-इंदौर में यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने गुरुवार को सतना, शहडोल, उमरिया, डिंडौरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना और छतरपुर में भारी वर्षा, गरज-चमक और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर समेत 46 जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

दूसरी ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और उप्र-गुजरात के कुछ हिस्सों से लौट चुका है। इसकी वापसी रेखा फिलहाल मुजफ्फरनगर, धौलपुर, उदयपुर से होकर गुजर रही है।

यह भी पढ़ें- भोपाल के रेल यात्रियों को राहत... त्योहारों में घर जाना हुआ आसान, रानी कमलापति से चलेंगी 3 स्पेशल ट्रेनें

प्रमुख शहरों के तापमान: अधिकतम और न्यूनतम तापमान का ब्योरा

शहर अधिकतम (°C) न्यूनतम (°C)
भोपाल 31.4 22.4
इंदौर 34.0 22.0
ग्वालियर 35.4 26.0
जबलपुर 32.7 24.0