• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP Weather: भोपाल-विदिशा समेत 43 जिलों में बारिश का अलर्ट, 7 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी

MP Weather 27th September: राजधानी भोपाल और विदिशा समेत प्रदेश के 43 जिलों में गरज-चमक के साथ मध्यम वर्षा के आसार हैं। रीवा, सतना, छतरपुर, टीकमगढ़, नि...और पढ़ें

By PANKAJ SHRIVASTAVAEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sat, 26 Sep 2026 09:34:01 PM (IST)Updated Date: Sat, 26 Sep 2026 09:34:01 PM (IST)
MP Weather: भोपाल-विदिशा समेत 43 जिलों में बारिश का अलर्ट, 7 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी
MP Weather 27th September: 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट।

HighLights

  1. भोपाल-विदिशा समेत 43 जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें
  2. छतरपुर और खजुराहो में झमाझम बारिश, IMD की चेतावनी
  3. रविवार को रीवा-छतरपुर समेत 7 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। प्रदेश में शनिवार को सर्वाधिक वर्षा छतरपुर जिले के नौगांव में 59 मिलीमीटर और खजुराहो में 32 मिलीमीटर दर्ज की गई। इसके अलावा उमरिया में 15, रीवा में सात, सतना में पांच, जबलपुर, सीधी व टीकमगढ़ में तीन-तीन, सागर व दमोह में एक और दतिया में 0.5 मिलीमीटर पानी बरसा।

अवदाब के प्रभाव से रीवा और सीधी के पास सक्रिय मौसम तंत्र

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तर-पूर्व मप्र और छत्तीसगढ़ सीमा पर बना अवदाब उत्तर-उत्तरपश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ा है। वर्तमान में यह रीवा से करीब 30 किलोमीटर उत्तर-पूर्व और सीधी से 50 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में सक्रिय है।

अगले 12 घंटों के दौरान यह कमजोर होकर उत्तर प्रदेश के ऊपर वेल मार्क्ड लो प्रेशर में बदल जाएगा। इस सिस्टम के प्रभाव से मौसम विभाग ने रविवार के लिए कई इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस की राष्ट्रीय टीम में एमपी के नेताओं की बढ़ेगी साख; सचिन यादव, प्रवीण पाठक, हरपाल ठाकुर को मिल सकता है मौका

रीवा, छतरपुर समेत 7 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

रीवा, सतना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, भिंड और मुरैना जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। वहीं ग्वालियर, शिवपुरी और दतिया में गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ने की संभावना है। इसके अतिरिक्त राजधानी भोपाल और विदिशा समेत प्रदेश के 43 जिलों में गरज-चमक के साथ मध्यम वर्षा के आसार हैं।


प्रदेश के चार बड़े शहरों का तापमान

शहर अधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C)
भोपाल 31.0 20.6
इंदौर 30.9 22.6
ग्वालियर 25.8 20.8
जबलपुर 25.4 19.8

नोट -- तापमान डिग्री सेल्सियस में