• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP Weather 29th August: मध्य प्रदेश के सभी जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बंगाल की खाड़ी का सिस्टम ओडिशा की ओर बढ़ रहा है, जिससे आगामी दिनों में पूर्वी मध्य प्रदेश में वर्षा की रफ्तार और तेज होग...और पढ़ें

By PANKAJ SHRIVASTAVAEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 28 Aug 2026 08:09:51 PM (IST)Updated Date: Fri, 28 Aug 2026 08:09:51 PM (IST)
MP Weather 29th August: मध्य प्रदेश के सभी जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
पूरे मध्य प्रदेश में बारिश का येलो अलर्ट जारी।

HighLights

  1. बंगाल की खाड़ी के चक्रवात का दिखा असर
  2. दिन के तापमान में 6 डिग्री तक की गिरावट
  3. पूरे मध्य प्रदेश में बारिश का येलो अलर्ट जारी

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवात ने प्रदेश में नमी की मजबूत सप्लाई लाइन तैयार कर दी है। इसके असर से राज्य का मौसम दो हिस्सों में बंट गया है जहां पूर्वी इलाकों में बादल जमकर बरस रहे हैं, वहीं पश्चिमी हिस्से सिर्फ फुहारों और बौछारों से तरबतर हैं। इस मानसूनी हलचल और बादलों के डेरे से दिन के तापमान में एक से छह डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई।

नरसिंहपुर में सबसे ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई

शुक्रवार को दिनभर रुक-रुक कर हुई वर्षा में नरसिंहपुर 34 मिलीमीटर और सागर 33 मिलीमीटर पानी के साथ सबसे आगे रहे। इसके अलावा जबलपुर में 23, नर्मदापुरम में 17, दमोह में 13 और टीकमगढ़ में 11 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। राजधानी भोपाल, इंदौर-उज्जैन संभाग के पश्चिमी बेल्ट में हल्की बूंदाबांदी से ही संतोष करना पड़ा।


पूरे प्रदेश में येलो अलर्ट, पूर्वी जिलों में बढ़ेगी तेजी

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बंगाल की खाड़ी का सिस्टम ओडिशा की ओर बढ़ रहा है, जिससे आगामी दिनों में पूर्वी मध्य प्रदेश में वर्षा की रफ्तार और तेज होगी। हालांकि, उत्तर-पश्चिम यूपी का लो प्रेशर एरिया दूर होने से बेअसर है। मौसम केंद्र ने शनिवार के लिए रीवा, सीधी, शहडोल, अनूपपुर, कटनी, सिवनी और बालाघाट सहित पूरे प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें- बहन कर रही थी राखी बांधने का इंतजार, आई भाई की मौत की खबर, ब्यावरा में हुए दर्दनाक हादसे ने छीना परिवार का चिराग

कहां कितनी हुई वर्षा?

शहर वर्षा (मिलीमीटर में)
रायसेन 10.0
गुना 5.0
भोपाल 0.4
दतिया 0.2
मलाजखंड 0.6
नौगांव 1.0
पचमढ़ी 2.0
रीवा 3.0
सतना 1.0
उमरिया 3.0

प्रदेश के चार बड़े शहरों का तापमान

शहर अधिकतम (डिग्री सेल्सियस) न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस)
भोपाल 27.6 23.0
इंदौर 28.3 22.3
ग्वालियर 32.6 25.2
जबलपुर 25.4 23.6

नोट -- तापमान डिग्री सेल्सियस में