• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP Weather 2nd September: सीधी-भोपाल समेत 7 जिलों में रेड अलर्ट जारी, अगले 72 घंटे एमपी में होगी भारी बारिश

पूर्वी मप्र के सीधी, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, सिवनी, मंडला और पन्ना जिलों में अति भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं विदिशा, रायसेन और नर्मदापुरम समेत ...और पढ़ें

By PANKAJ SHRIVASTAVAEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Tue, 01 Sep 2026 09:07:14 PM (IST)Updated Date: Tue, 01 Sep 2026 09:07:13 PM (IST)
MP Weather 2nd September: सीधी-भोपाल समेत 7 जिलों में रेड अलर्ट जारी, अगले 72 घंटे एमपी में होगी भारी बारिश
MP Weather 2nd September: सीधी-भोपाल समेत 7 जिलों में रेड अलर्ट जारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र अगले 48 घंटों में उत्तर ओडिशा और झारखंड के रास्ते पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा। इसके साथ ही दक्षिण गुजरात से लेकर मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ होते हुए बंगाल की खाड़ी तक एक मजबूत ट्रफ लाइन गुजर रही है। इस सिस्टम के असर से बुधवार को प्रदेश के पूर्वी हिस्से में भारी से अति भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है।

पूर्वी मप्र के सीधी, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, सिवनी, मंडला और पन्ना जिलों में अति भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं विदिशा, रायसेन और नर्मदापुरम समेत 13 जिलों में गरज-चमक के साथ भारी वर्षा के आसार हैं। राजधानी भोपाल, सीहोर और राजगढ़ समेत मध्य क्षेत्र के जिलों में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।


सीधी और सतना में हुई दर्ज बारिश, भोपाल में छाए रहे बादल

मंगलवार को सीधी में 23 मिलीमीटर हुई वर्षा। मंगलवार को प्रदेश के पूर्वी और मध्य हिस्सों में मध्यम वर्षा हुई, जबकि पश्चिमी इलाकों में छिटपुट बौछारें पड़ीं। शाम तक सबसे अधिक 23 मिलीमीटर सीधी में और 11 मिलीमीटर सतना में वर्षा हुई। इसके अलावा बैतूल में 8 मिलीमीटर, छतरपुर जिले के खजुराहो में 4 मिलीमीटर, उज्जैन-उमरिया में 2-2 मिलीमीटर और रीवा, नौगांव और सागर में भी बूंदाबांदी दर्ज की गई। राजधानी भोपाल में दिनभर बादलों के डेरे के बीच कहीं-कहीं फुहारें पड़ी।

प्रदेश के चार प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम न्यूनतम
भोपाल 29.6 23.0
इंदौर 28.7 22.4
ग्वालियर 31.4 26.8
जबलपुर 29.1 23.5

नोट - डिग्री सेल्सियस में

यह भी पढ़ें- भोपाल, RKMP और निशातपुरा स्टेशन की बदलेगी तस्वीर... 1.84 करोड़ खर्च कर रेलवे बनाएगा ड्रेनेज