• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल, RKMP और निशातपुरा स्टेशन की बदलेगी तस्वीर... 1.84 करोड़ खर्च कर रेलवे बनाएगा ड्रेनेज

बारिश के दौरान रेलवे स्टेशनों और उनके आसपास होने वाले जलभराव से यात्रियों और स्थानीय लोगों को होने वाली परेशानी को कम करने के लिए रेलवे अब ड्रेनेज व्य...और पढ़ें

By anjali tomarEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Tue, 01 Sep 2026 08:54:04 PM (IST)Updated Date: Tue, 01 Sep 2026 08:54:03 PM (IST)
भोपाल, RKMP और निशातपुरा स्टेशन की बदलेगी तस्वीर... 1.84 करोड़ खर्च कर रेलवे बनाएगा ड्रेनेज
भोपाल, RKMP और निशातपुरा स्टेशन की बदलेगी तस्वीर

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। बारिश के दौरान रेलवे स्टेशनों और उनके आसपास होने वाले जलभराव से यात्रियों और स्थानीय लोगों को होने वाली परेशानी को कम करने के लिए रेलवे अब ड्रेनेज व्यवस्था को मजबूत करने जा रहा है। भोपाल मंडल के रानी कमलापति (आरकेएमपी), भोपाल और निशातपुरा रेलवे स्टेशन के पास नया ड्रेनेज बनाया जाएगा।

यह काम यार्ड को बेहतर बनाने और वहां की जल निकासी व्यवस्था सुधारने की योजना का हिस्सा है। रेलवे ने इसके लिए 1 करोड़ 84 लाख 55 हजार रुपए की लागत तय की है। काम पूरा करने के लिए ठेकेदार को नौ महीने का समय दिया जाएगा।


बारिश में जलभराव और कीचड़ से मिलेगी मुक्ति

भोपाल में मानसून के दौरान तेज बारिश होने पर कई स्थानों पर पानी की निकासी प्रभावित होती है। रेलवे स्टेशन और यार्ड क्षेत्र में भी पानी जमा होने से यात्रियों को प्लेटफार्म तक पहुंचने, बाहर निकलने और वाहनों से आवाजाही करने में परेशानी होती थी। कई बार जलभराव के कारण कीचड़ और गंदगी की स्थिति भी बनती है। ऐसे में ड्रेनेज बनने से बारिश के पानी की निकासी व्यवस्थित तरीके से हो सकेगी।

स्टेशन आने-जाने वालों और वाहन चालकों को मिलेगी बड़ी राहत

आरकेएमपी और भोपाल स्टेशन शहर के प्रमुख यात्री केंद्र हैं, जबकि निशातपुरा स्टेशन से भी लगातार यात्रियों की आवाजाही बढ़ रही है। इन स्टेशनों पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में शहर और आसपास के क्षेत्रों से लोग पहुंचते हैं। जल निकासी बेहतर होने से स्टेशन परिसर और आसपास के रास्तों पर पानी रुकने की समस्या कम होगी। इससे पैदल यात्रियों, दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भी राहत मिलने की उम्मीद है।

रेलवे यार्ड और आधारभूत संरचना होगी मजबूत

ड्रेनेज निर्माण का एक बड़ा फायदा रेलवे के यार्ड क्षेत्र को मिलेगा। पानी की निकासी बेहतर होने से लंबे समय तक नमी और जलभराव की स्थिति कम होगी। इससे ट्रैक के आसपास की जमीन, रेलवे की अन्य संरचनाओं और यार्ड की कार्यप्रणाली पर पड़ने वाला असर कम किया जा सकेगा। रेलवे का यह काम स्टेशन सुविधाओं के साथ-साथ पूरे रेल संचालन क्षेत्र की आधारभूत व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें- भोपाल के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी... भोपाल-खातीपुरा और जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस में बढ़ेंगे AC कोच