• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP Weather Forecast: रीवा-सतना समेत इन 18 जिलों में होगी बारिश, पूर्वी एमपी में अगले दो दिन वर्षा के आसार

MP Weather Forecast 8th October: गुरुवार को रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, शहडोल और बालाघाट सहित पूर्वी जिलों में हल्की वर्षा की संभावना जताई गई ...और पढ़ें

By PANKAJ SHRIVASTAVAEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Wed, 07 Oct 2026 08:34:26 PM (IST)Updated Date: Wed, 07 Oct 2026 08:34:26 PM (IST)
MP Weather Forecast: रीवा-सतना समेत इन 18 जिलों में होगी बारिश, पूर्वी एमपी में अगले दो दिन वर्षा के आसार
MP Weather Forecast: रीवा-सतना समेत इन 18 जिलों में होगी बारिश

HighLights

  1. भोपाल और इंदौर में रात का तापमान सामान्य से 2 डिग्री तक गिरा
  2. उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं से बढ़ी गुलाबी ठंड की रंगत
  3. रीवा, सतना और सीधी समेत पूर्वी जिलों में बारिश की संभावना

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। प्रदेश में हल्की गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से रात के तापमान में गिरावट आई है और सुबह-शाम सिहरन का अहसास भी होने लगा है। भोपाल और इंदौर सहित कई शहरों की रातें सर्द रहीं। बुधवार को इंदौर में न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम है।

भोपाल-इंदौर में खिली धूप

भोपाल में यह सामान्य से 2.0 डिग्री कम 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं खंडवा और खरगोन में पारा 19.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.5 डिग्री कम है। रायसेन में 19.5 डिग्री और सिवनी में 21.2 डिग्री सेल्सियस तापमान सामान्य से क्रमशः 1.0 डिग्री और 2.7 डिग्री कम रहा।


मौसम प्रणालियों की सक्रियता से पूर्वी जिलों में बारिश

दिन और रात के तापमान में अंतर की बात करें तो इंदौर में यह फासला 17.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि भोपाल में यह अंतर 17.5 डिग्री, जबलपुर में 12.8 डिग्री और ग्वालियर में 11.8 डिग्री रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं प्रदेश में गुलाबी ठंड का दायरा बढ़ा रही हैं। इसके साथ दो मौसमी सिस्टम भी सक्रिय हैं।

यह भी पढ़ें- सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! MP में प्रमोशन नियम 2025 को हाई कोर्ट में चुनौती, 16 अक्टूबर को सुनवाई

दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ तक बना चक्रवात और दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश से उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश तक फैली ट्रफ लाइन पूर्वी हिस्से को प्रभावित कर रही है। इसके प्रभाव से बुधवार को सीधी, सिवनी, अनूपपुर, सिंगरौली और छिंदवाड़ा में हल्की से मध्यम वर्षा हुई।

8 अक्टूबर को इन जिलों में होगी बारिश

गुरुवार को रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, शहडोल और बालाघाट सहित पूर्वी जिलों में हल्की वर्षा की संभावना जताई गई है।