• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

एमपी के रीवा-सीधी समेत कई जिलों में बारिश, भोपाल में भी छाएंगे बादल! 15 अक्टूबर से बढ़ेगी ठंड

MP Weather Forecast 9th October: मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 15 अक्टूबर से प्रदेश में ठंड और जोर पकड़ेगी। वर्तमान में पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर एक ...और पढ़ें

By PANKAJ SHRIVASTAVAEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Thu, 08 Oct 2026 07:48:02 PM (IST)Updated Date: Thu, 08 Oct 2026 07:48:02 PM (IST)
एमपी के रीवा-सीधी समेत कई जिलों में बारिश, भोपाल में भी छाएंगे बादल! 15 अक्टूबर से बढ़ेगी ठंड
एमपी के रीवा-सीधी समेत कई जिलों में बारिश

HighLights

  1. पचमढ़ी में अधिकतम तापमान गिरकर 29.4 डिग्री पहुंचा
  2. 12 अक्टूबर के बाद न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट
  3. 15 अक्टूबर से उत्तर भारत की सर्द हवाओं से बढ़ेगी ठंड

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। प्रदेश के न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे ठंड धीरे-धीरे अपने पैर पसारने लगी है। गुरुवार को राजधानी भोपाल 18.0 डिग्री और इंदौर 17.7 डिग्री सहित कई शहरों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जबकि नर्मदापुरम जिले के पचमढ़ी में अधिकतम तापमान गिरकर 29.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 15 अक्टूबर से प्रदेश में ठंड और जोर पकड़ेगी। वर्तमान में पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रवात सक्रिय है। इस वेदर सिस्टम के असर से गुरुवार को रीवा में 1.0 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।


यूपी के मौसमी सिस्टम का असर: 15 अक्टूबर के बाद बढ़ेगी ठंड

मौसम विज्ञानी प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि यूपी में बने सिस्टम की वजह से सीधी और सिंगरौली में दो-तीन दिन हल्की वर्षा हो सकती है। वहीं शुक्रवार को भोपाल में बादल छा सकते हैं, लेकिन वर्षा नहीं होगी। चार-पांच दिन बाद अधिकतम तापमान में भी गिरावट शुरू हो जाएगी। 12 अक्टूबर तक न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री के बीच रहेगा, जिसके बाद इसमें दो से तीन डिग्री की गिरावट होगी।

हालांकि, अभी हवा का रुख पूरी तरह स्थिर नहीं हो पाया है। फिलहाल प्रदेश में उत्तर-पश्चिमी हवाएं आ रही हैं। जैसे ही यह मौसमी सिस्टम आगे निकलेगा, प्रदेश में सीधे उत्तर भारत से सर्द हवाओं की दस्तक शुरू हो जाएगी। उत्तरी हवाओं के आने से 15 अक्टूबर के बाद रातें और अधिक सर्द होने लगेंगी।

प्रदेश के चार बड़े शहरों का तापमान

  • शहर -- अधिकतम -- न्यूनतम
  • भोपाल -- 35.8 -- 18.0
  • इंदौर -- 36.5 -- 17.7
  • ग्वालियर -- 36.4 -- 23.3
  • जबलपुर -- 34.8 -- 21.4

नोट - तापमान डिग्री सेल्सियस में

यह भी पढ़ें- MP में समान नागरिक संहिता बिल को मिली रफ्तार! केंद्र ने मांगी प्रक्रिया की रिपोर्ट, राष्ट्रपति को भेजा ड्राफ्ट