• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP Weather: जबलपुर समेत 21 जिलों में बारिश का अलर्ट, चक्रवाती तूफान 'मुरासु' से बदलेगा मौसम का मिजाज

MP Weather 3rd November: मौसम विभाग ने मंगलवार को सिंगरौली, सीधी, मैहर, शहडोल, उमरिया, कटनी, अनूपपुर, डिंडोरी, जबलपुर समेत जिलों में वर्षा के आसार जताए हैं।

By PANKAJ SHRIVASTAVAEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 02 Nov 2026 08:56:43 PM (IST)Updated Date: Mon, 02 Nov 2026 08:56:43 PM (IST)
MP Weather: जबलपुर समेत 21 जिलों में बारिश का अलर्ट, चक्रवाती तूफान 'मुरासु' से बदलेगा मौसम का मिजाज
चक्रवाती तूफान 'मुरासु' से बदलेगा मौसम का मिजाज।

HighLights

  1. चक्रवाती तूफान 'मुरासु' से बदलेगा मौसम का मिजाज
  2. प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा के आसार
  3. एमपी में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। प्रदेश में सोमवार को दिनभर तेज धूप के कारण तापमान सामान्य के आसपास रहा, वहीं देर रात और अलसुबह गुलाबी ठंड का अहसास हुआ। मौसम केंद्र के अनुसार वर्तमान में उत्तर-पूर्वी राजस्थान पर एक ऊपरी हवा का चक्रवात सक्रिय है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश का चक्रवातीय परिसंचरण कमजोर पड़ चुका है।

इधर, चक्रवाती तूफान मुरासु के तीन नवंबर तक दक्षिण आंध्र प्रदेश तट पार करने की संभावना जताई गई है। इसके असर से प्रदेश में आ रही नमी के कारण मंगलवार को दक्षिणी हिस्सों में वर्षा का अनुमान जताया गया है।


21 जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने मंगलवार को सिंगरौली, सीधी, मैहर, शहडोल, उमरिया, कटनी, अनूपपुर, डिंडोरी, जबलपुर, मंडला, नरसिंहपुर, सिवनी, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, हरदा, खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर और बड़वानी जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा के आसार जताए हैं।

वहीं, राजधानी भोपाल में सुबह के समय हल्की धुंध और कोहरा छाने का अनुमान है। आने वाले तीन दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज हो सकती है।

तापमान का लेखा-जोखा

प्रदेश में दिन का सबसे अधिक तापमान मंडला में 33.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा धार, होशंगाबाद व रतलाम में 32.2 और उज्जैन में 32.0 डिग्री रहा। मैदानी इलाकों में सबसे सर्द रात दमोह में 14.8 डिग्री और भोपाल में 15.0 डिग्री में रही। वहीं शिवपुरी और टीकमगढ़ में न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

यह भी पढ़ें- भोपाल के 1 लाख बिजली उपभोक्ताओं की बंद हो सकती है सब्सिडी, eKYC कराना अनिवार्य, कंपनी ने दी चेतावनी

प्रदेश के चार बड़े शहरों का तापमान

शहर अधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C)
भोपाल 30.6 15.0
इंदौर 30.6 17.8
ग्वालियर 31.7 18.6
जबलपुर 31.3 16.6

नोट -- तापमान डिग्री सेल्सियस में

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।