• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल के 1 लाख बिजली उपभोक्ताओं की बंद हो सकती है सब्सिडी, eKYC कराना अनिवार्य, कंपनी ने दी चेतावनी

MP Electricity Subsidy: अटल गृह ज्योति योजना के तहत बिजली सब्सिडी का लाभ लेने वाले करीब एक लाख उपभोक्ताओं ने अब तक ई-केवाईसी नहीं कराई है।

By naman MishraEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 02 Nov 2026 08:41:48 PM (IST)Updated Date: Mon, 02 Nov 2026 08:41:48 PM (IST)
भोपाल के 1 लाख बिजली उपभोक्ताओं की बंद हो सकती है सब्सिडी, eKYC कराना अनिवार्य, कंपनी ने दी चेतावनी
भोपाल में 1 लाख उपभोक्ताओं ने नहीं कराई ई-केवाईसी।

HighLights

  1. भोपाल में 1 लाख उपभोक्ताओं ने नहीं कराई ई-केवाईसी
  2. छिन सकती है ₹100 में 100 यूनिट बिजली की सब्सिडी
  3. ओटीपी सत्यापन के बाद ही मिलेगा ₹100 बिल का लाभ

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। अटल गृह ज्योति योजना के तहत बिजली सब्सिडी का लाभ लेने वाले करीब एक लाख उपभोक्ताओं ने अब तक ई-केवाईसी नहीं कराई है। भोपाल शहर वृत्त में योजना के तहत लगभग दो लाख उपभोक्ता हैं, जिनमें से आधे का ही सत्यापन हो पाया है।

बिजली सब्सिडी से होना पड़ सकता है वंचित

ई-केवाईसी नहीं कराने पर उपभोक्ताओं को योजना के तहत मिलने वाली बिजली सब्सिडी से वंचित होना पड़ सकता है। योजना के तहत पात्र घरेलू उपभोक्ताओं को हर महीने 150 यूनिट तक बिजली खपत पर रियायत दी जाती है। इसमें पहली 100 यूनिट बिजली का बिल अधिकतम 100 रुपये होता है।


यह भी पढ़ें- एमपी में TET की तारीख तय, दिसंबर में इस दिन होगी परीक्षा, 5 साल की सेवा शेष वाले शिक्षकों को छूट

यूपीएवाई एप से कर सकते हैं ई-केवाईसी

उपभोक्ता यूपीएवाई एप के माध्यम से आसानी से ई-केवाईसी करा सकते हैं। इसके लिए उपभोक्ता क्रमांक और समग्र आइडी दर्ज कर ओटीपी के जरिए सत्यापन करना होगा। इससे बिजली कंपनी के पास कनेक्शन, मोबाइल नंबर और लाभार्थी की जानकारी अपडेट हो जाएगी। ई-केवाईसी कराने से योजना का लाभ लगातार मिलता रहेगा।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।