• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP Weather: भोपाल-इंदौर समेत 26 जिलों में बारिश का अलर्ट, अन्य जिलों में वज्रपात की चेतावनी जारी

MP Weather 21st October: बुधवार को भोपाल सहित पश्चिम और मध्यक्षेत्र के 26 जिलों में कहीं-कहीं बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग ने झंझावात और वज्र...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 20 Oct 2026 10:59:13 PM (IST)Updated Date: Tue, 20 Oct 2026 10:59:13 PM (IST)
MP Weather: भोपाल-इंदौर समेत 26 जिलों में बारिश का अलर्ट, अन्य जिलों में वज्रपात की चेतावनी जारी
एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर।

HighLights

  1. एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर
  2. भोपाल-उज्जैन संभागों में हल्की से मध्यम वर्षा संभव
  3. पश्चिम और मध्य क्षेत्र के जिलों पर सबसे अधिक प्रभाव

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मानसून की विदाई के बाद भी प्रदेश में स्थानीय मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से बारिश का दौर जारी है। दशहरा पर मंगलवार शाम तक इंदौर, रतलाम, खरगोन, खंडवा, देवास, सीहोर, सागर और हरदा जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बरसात दर्ज हुई है।

वहीं, बुधवार को भोपाल सहित पश्चिम और मध्यक्षेत्र के 26 जिलों में कहीं-कहीं बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग ने झंझावात और वज्रपात की चेतावनी भी जारी की है।

सीहोर में सबसे अधिक सात मिलीमीटर बारिश दर्ज

मौसम विज्ञान विभाग ने रतलाम के आलोट और सीहोर में सबसे अधिक सात मिलीमीटर बारिश दर्ज की है। वहीं इंदौर 6.7, गोगावां छह, रतलाम के ताल में पांच, देवास के कन्नौद में चार, सागर के गढ़ाकोटा में 3.4, बीना में तीन, शाहगढ़ में एक मिलीमीटर और सागर में उससे भी कम बरसात दर्ज हुई है। दोपहर बाद हरदा में भी 30 मिनट तक तेज बरसात हुई। वहीं खंडवा में भी अच्छी बारिश दर्ज हुई।


यह भी पढ़ें- दिग्विजय-सिंधिया में फिर जुबानी जंग, ज्योतिरादित्य बोले- दिग्विजय को भूलने की आदत, पूर्व सीएम ने भी किया पलटवार

साइक्लोनिक सर्कुलेशन और अरब सागर के कम दबाव से बदला मौसम

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के ऊपर बने चक्रवातीय परिसंचरण और अरब सागर में सक्रिय कम दबाव के क्षेत्र के कारण यह हालात बने हैं। इसका प्रभाव पश्चिमी और मध्यक्षेत्र के जिलों पर है। पूर्व क्षेत्र के दोनों संभागों में इस सिस्टम का कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा।

आज इन जिलों में वर्षा की संभावना

भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, आलीराजपुर, धार, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी।