• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP Weather Update: ओलावृष्टि के बाद सर्द हवाओं ने फिर बढ़ाई ठिठुरन, चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा पारा

मध्य प्रदेश के मंदसौर, नीमच, रतलाम और शहडोल जैसे जिलों में पाले का खतरा बढ़ गया है। इससे गेहूं, चना और सरसों की फसलों को नुकसान हो सकता है। किसानों को...और पढ़ें

By Anand dubeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Fri, 30 Jan 2026 07:36:13 AM (IST)Updated Date: Fri, 30 Jan 2026 08:54:35 AM (IST)
MP Weather Update: ओलावृष्टि के बाद सर्द हवाओं ने फिर बढ़ाई ठिठुरन, चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा पारा
मध्य प्रदेश के सभी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और कुछ इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। - प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. मालवा अंचल में कंपकंपा देने वाली सर्दी
  2. ग्वालियर, रीवा, दतिया में कोहरे ने रोकी रफ्तार
  3. सुबह और देर रात के समय ठंड का असर ज्यादा

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मंगलवार-बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद एक बार फिर ठंडी हवाएं प्रबल हैं। उनके प्रभाव से जनवरी के अंतिम सप्ताह में प्रदेश कड़ाके की ठंड की चपेट में है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार- गुरुवार की दरमियानी रात मंदसौर में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में इस समय सबसे कम है।

इसके साथ ही मालवा अंचल प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका बना रहा। इसके कई जिलों में तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार सुबह तक जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश हुई है।


छाया रहा कोहरा

गुरुवार को धार और रतलाम में शीतल दिन रहा। शहडोल में न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री, इंदौर में 8.2 डिग्री, भोपाल में 10.6 डिग्री, ग्वालियर में 10.8 डिग्री और जबलपुर में 13.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

ग्वालियर, रीवा, दतिया के अधिकांश हिस्सों में गुरुवरा को सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता कई स्थानों पर 200 मीटर से भी कम दर्ज की गई। इसका सीधा असर सड़क और रेल यातायात पर पड़ा।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाएं और पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर पड़ने के बाद साफ आसमान ठंड को और तीखा बना रहा है। खासकर रात के समय विकिरणीय शीतलन के कारण तापमान में तेज गिरावट देखी जा रही है। मालवा और बुंदेलखंड क्षेत्र में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है।

पाले की चेतावनी

कृषि विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि मंदसौर, नीमच, रतलाम और शहडोल जैसे जिलों में पाले का खतरा बढ़ गया है। इससे गेहूं, चना और सरसों की फसलों को नुकसान हो सकता है। किसानों को हल्की सिंचाई और धुएं की व्यवस्था जैसे बचाव उपाय अपनाने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें : एक्टिव हुआ नया पश्चिमी विक्षोभ, पहाड़ों पर भारी बर्फबारी और दिल्ली-एनसीआर में बारिश की चेतावनी

चंबल-बुंदेलखंड और बघेलखंड में घने कोहरे की चेतावनी

मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि शुक्रवार को भी तापमान में बहुत राहत की संभावना नहीं है। कुछ इलाकों में हल्के बादल छाने से न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की मामूली बढ़ोतरी हो सकती है। सुबह और देर रात के समय ठंड का असर ज्यादा रहेगा।

ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, छतरपुर, निवाड़ी और मैहर जिलों में कहीं-कहीं घने कोहरे की चेतावनी है। शेष जिलों में मध्यम स्तर का कोहरा होगा।