• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

Weather Update: एक्टिव हुआ नया पश्चिमी विक्षोभ, पहाड़ों पर भारी बर्फबारी और दिल्ली-एनसीआर में बारिश की चेतावनी

कड़ाके की ठंड के बीच उत्तर भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसके असर से पश्चिमी हिमालयी इलाकों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है।...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Fri, 30 Jan 2026 07:31:44 AM (IST)Updated Date: Fri, 30 Jan 2026 07:31:44 AM (IST)
Weather Update: एक्टिव हुआ नया पश्चिमी विक्षोभ, पहाड़ों पर भारी बर्फबारी और दिल्ली-एनसीआर में बारिश की चेतावनी
जनवरी के आखिरी में बदल रहा मौसम

डिजिटल डेस्क। कड़ाके की ठंड के बीच उत्तर भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसके असर से पश्चिमी हिमालयी इलाकों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 31 जनवरी से 2 फरवरी के बीच बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है।

तेज हवाओं और गरज-चमक की चेतावनी

India Meteorological Department के मुताबिक, 1 फरवरी को कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कई स्थानों पर भारी बर्फबारी और तेज बारिश की संभावना जताई गई है।


हिमाचल में ऑरेंज और येलो अलर्ट

हिमाचल प्रदेश के चंबा, कुल्लू, किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट लगाया गया है। भारी बर्फबारी के चलते सड़कों के बंद होने, बिजली-पानी की सप्लाई प्रभावित होने और पर्यटकों की परेशानियां बढ़ने की आशंका है।

उत्तराखंड में भी बिगड़ सकता है मौसम

उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग जैसे ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी हो सकती है। इसका असर चारधाम यात्रा मार्गों पर भी पड़ सकता है, जिससे आवाजाही में दिक्कतें आ सकती हैं।

दिल्ली-एनसीआर में बदलेगा मिजाज

दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद में 31 जनवरी की शाम से मौसम बदलने लगेगा। 1 फरवरी को हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है और ठंड और बढ़ेगी।

यूपी-हरियाणा में कोहरा और ओलावृष्टि का खतरा

उत्तर प्रदेश और हरियाणा के मैदानी इलाकों में घना कोहरा बना रहेगा। मौसम विभाग ने 1 फरवरी को पश्चिमी यूपी और हरियाणा में बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की है।

यह भी पढ़ें- मौसम का कहर: दिल्ली-यूपी में कोहरा, MP में ओलों से फसलें तबाह... हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फ से जनजीवन प्रभावित