• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather of MP: मध्य प्रदेश के कई जिलों में छाए बादल, जबलपुर और नर्मदापुरम में बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के प्रभाव से रविवार को नर्मदापुरम, जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा हो सकती है। रविवार...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Sat, 27 Apr 2024 09:55:30 PM (IST)Updated Date: Sat, 27 Apr 2024 09:55:30 PM (IST)
Weather of MP: मध्य प्रदेश के कई जिलों में छाए बादल, जबलपुर और नर्मदापुरम में बारिश का अलर्ट
जबलपुर और नर्मदापुरम में वर्षा के आसार

HighLights

  1. जबलपुर और नर्मदापुरम में वर्षा के आसार
  2. मौसम शुष्क होने से बढ़ेगा तापमान
  3. शनिवार शाम बैतूल में एक मिलीमीटर बारिश

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल: वातावरण से नमी कम होने के कारण आंशिक बादल प्रदेश के अधिकतर जिलों में बने हुए हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, रविवार को नर्मदापुरम एवं जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा होने की संभावना है। शेष क्षेत्रों में आंशिक बादल बने रह सकते हैं। इससे वातावरण में उमस बरकरार रहने के आसार हैं। उधर, अब वातावरण से नमी कम होने के कारण रविवार से अधिकतर जिलों में तापमान में बढ़ोतरी भी होने लगेगी। शनिवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक बैतूल में एक मिलीमीटर वर्षा हुई।

प्रदेश में सबसे अधिक 42 डिग्री सेल्सियस तापमान सीधी में रिकार्ड किया गया।मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। उसके साथ एक द्रोणिका भी संबद्ध है। इसके प्रभाव से उत्तरी हरियाणा पर एक प्रेरित चक्रवात बना है। मराठवाड़ा से लेकर तमिलनाडु तक एक द्रोणिका बनी हुई है। दक्षिणी छत्तीसगढ़ पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है।


जबलपुर और नर्मदापुरम में बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के प्रभाव से रविवार को नर्मदापुरम, जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा हो सकती है। शेष जिलों में आंशिक बादल बने रहेंगे। इस वजह से उमस महसूस होगी। उधर अब धीरे-धीरे नमी कम होने लगी है, जिसके चलते रविवार से प्रदेश में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की भी संभावना है।