• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather of MP: हवा का रुख उत्तरी होने पर फिर बढ़ेगी सर्दी, प्रदेश के इन 12 जिलों में बारिश का अनुमान

MP Weather News तीन फरवरी को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के भी उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना है। इस वजह से उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी क...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Tue, 30 Jan 2024 08:16:02 PM (IST)Updated Date: Tue, 30 Jan 2024 10:58:12 PM (IST)
Weather of MP: हवा का रुख उत्तरी होने पर फिर बढ़ेगी सर्दी, प्रदेश के इन 12 जिलों में बारिश का अनुमान
MP Weather Update

HighLights

  1. उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में अभी बना रहेगा बर्फबारी का सिलसिला
  2. प्रदेश के उत्तरी भाग में कोहरा बना रहेगा, हवा का रुख उत्तरी होने पर फिर बढ़ेगी सर्दी
  3. ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने की संभावना

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। पाकिस्तान के आसपास पश्चिमी विक्षोभ और उत्तर भारत से मध्य प्रदेश के कुछ क्षेत्रों तक पश्चिमी जेट स्ट्रीम के बने रहने से हवाओं का रुख बार-बार बदल रहा है। ऊंचाई एवं मध्यम स्तर पर बादल छाए हुए हैं। इसकी वजह से प्रदेश में रात का तापमान बढ़ रहा है और कड़ाके की ठंड से राहत मिली है।

मंगलवार को प्रदेश के सिर्फ चार शहरों खजुराहो में 8.8, नौगांव में 9.5, दतिया में 9.2 एवं राजगढ़ में न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिल स्टेशन पचमढ़ी में रात का पारा 7.8 डिग्री सेल्सियस पर रहा। राजधानी भोपाल में लगातार दूसरे दिन मंगलवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा। ग्वालियर, चंबल एवं सागर संभाग के जिलों में सुबह के समय कोहरा रहा।


कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने की संभावना

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक प्रदेश के उत्तरी भाग में कोहरा बना रहेगा। बुधवार-गुरुवार को ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने की संभावना है। इस दौरान तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव हो सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के बाद हवाओं का रुख उत्तरी होने से चार-पांच फरवरी से रात के तापमान में फिर से कुछ कमी आने के आसार हैं।

हवा का रुख उत्तरी होने पर फिर बढ़ेगी सर्दी

मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी अभिजीत चक्रवर्ती व पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियाों के असर से ही हवाओं का रुख बार-बार बदल रहा है। ऊपरी स्तर पर पश्चिमी एवं निचले स्तर पर पूर्वी हवा चल रही है। जेट स्ट्रीम के प्रभाव से ऊंचाई एवं मध्यम स्तर पर बादल छा रहे हैं।

पाकिस्तान के पास बने पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होने लगी है। वहां के मैदानी क्षेत्रों में वर्षा होने के भी आसार हैं। इस वजह से उत्तर भारत से लगे ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में कोहरा बने रहने के साथ ही बुधवार-गुरुवार को बूंदाबांदी होने की बात कही जा रही है। उधर, तीन फरवरी को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के भी उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना है। इस वजह से उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी का सिलसिला अभी बना रह सकता है।