• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Weather Update: मध्य प्रदेश के मालवा-निमाड़ में झमाझम बारिश के आसार, 23 जिलों में बरसेंगे बादल

Rain in Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के मालवा-निमाड़ क्षेत्र में झमाझम बारिश के आसार हैं। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से 13 अगस्त से पूर...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Mon, 11 Aug 2025 07:32:05 AM (IST)Updated Date: Mon, 11 Aug 2025 09:03:41 AM (IST)
MP Weather Update: मध्य प्रदेश के मालवा-निमाड़ में झमाझम बारिश के आसार, 23 जिलों में बरसेंगे बादल
मध्य प्रदेश के कई इलाकों में एक बार फिर एक्टिव हो रहा है मानसून। फाइल फोटो

HighLights

  1. रीवा, शहडोल, सागर एवं जबलपुर संभाग के जिलों में मध्यम स्तर की बारिश के आसार।
  2. बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र से पश्चिमी मध्य प्रदेश में बारिश के आसार।
  3. 15 अगस्त से दक्षिणी मध्य प्रदेश में अच्छी बारिश की उम्मीद, लोगों को मिलेगी राहत।

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। बरसात के सीजन का डेढ़ माह बीतने को है। इस दौरान मालवांचल में वर्षा की काफी दरकार महसूस की जा रही है। हालांकि मालवा वासियों के लिए अब राहत भरी खबर है। 13 अगस्त को बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने जा रहा है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इस मौसम प्रणाली के प्रभाव से मालवा-निमाड़ क्षेत्र में झमाझम वर्षा का दौर शुरू होने की पूरी संभावना है।

वहीं जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, छतरपुर, दमोह, पन्ना, सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी, अनूपपुर, शहडोल और उमरिया जिलों में बारिश के आसार हैं।

रविवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक दमोह में 31, नरसिंहपुर में 14, पचमढ़ी एवं श्योपुर में पांच, सीधी में तीन, नर्मदापुरम में दो मिलीमीटर वर्षा हुई। भोपाल में शाम छह बजे से कई स्थानों पर झमाझम वर्षा हुई।


naidunia_image

यहां बना हुआ है चक्रवात

मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी अभिजीत चक्रवर्ती ने बताया कि मानसून द्रोणिका वर्तमान में फरीदकोट, लुधियाना, नजीबाबाद, शाहजहांपुर, बलिया, जलपाईगुड़ी से होकर अरुणाचल प्रदेश तक बनी हुई है। उत्तर प्रदेश के मध्य में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। उत्तर-पूर्व अरब सागर एवं उससे लगे गुजरात पर हवा के ऊपरी भाग में भी एक चक्रवात बना हुआ है।

इसके अतिरिक्त 13 अगस्त को बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने जा रहा है। इसके प्रभाव से 13 अगस्त से पूर्वी मध्य प्रदेश में वर्षा का दौर शुरू होगा। 15 अगस्त से दक्षिणी मध्य प्रदेश में भी अच्छी वर्षा होने की उम्मीद है।

naidunia_image

इन संभागों में भी बरसेंगे बादल

मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि सोमवार, मंगलवार को रीवा, शहडोल, सागर एवं जबलपुर संभाग के जिलों में मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है। शेष क्षेत्रों में भी कहीं-कहीं हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। बंगाल की खाड़ी में इस बार कम दबाव का क्षेत्र नीचे की तरफ बन रहा है। इस वजह से मालवा एवं निमाड़ क्षेत्र में झमाझम वर्षा होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : जिन सवालों को पूछने में लगे 2 घंटे 7 मिनट, बाल मुनि ने उनका 12 मिनट 7 सेकंड में दे दिया जवाब