• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP Weather Update: भोपाल-इंदौर सहित 40 जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग जारी किया रेड अलर्ट

Rain In Madhya Pradesh: मौसम केंद्र ने विदिशा, गुना, अशोकनगर, सागर और छतरपुर जिले के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है।

By PANKAJ SHRIVASTAVAEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 06 Jul 2026 10:30:46 PM (IST)Updated Date: Tue, 07 Jul 2026 09:29:07 AM (IST)
MP Weather Update: भोपाल-इंदौर सहित 40 जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग जारी किया रेड अलर्ट
अब तक सामान्य से छप्पन प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है।

HighLights

  1. भोपाल में अब तक सामान्य से छप्पन प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है
  2. अलनीनो प्रभाव के कारण जुलाई और अगस्त में कम बारिश की आशंका है
  3. पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश की कमी से सूखे जैसे हालात बनने लगे हैं

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। भोपाल में जुलाई माह की औसत बारिश 67.7 मिलीमीटर है, लेकिन इस बार एक जुलाई से लेकर छह जुलाई तक महज 53 मिलीमीटर बारिश (Rain in MP) ही दर्ज हुई है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि अलनीनो के प्रभाव के कारण इस बार जुलाई में सामान्य व औसत से अधिक बारिश की संभावना कम दिखाई दे रही है। मौसम विभाग भी मान चुका है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून (Monsson in MP ) इस वर्ष प्रदेश की जरूरत के अनुरूप बारिश नहीं करा पाएगा।

जुलाई में अच्छी होगी बारिश

हालांकि राहत की बात यह है कि एक जून से छह जुलाई तक राजधानी में 286.4 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से करीब 56 प्रतिशत अधिक है। मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि जुलाई में अच्छी बारिश के दौर आ सकते हैं, लेकिन अगस्त में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है।


मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सोमवार को प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में सिर्फ बौछारें पड़ी, वहीं पूर्वी इलाकों में जोरदार बारिश कई जिलों में रिकार्ड की गई। मंगलवार के लिए केंद्र ने विदिशा, गुना, अशोकनगर, सागर और छतरपुर जिले के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा भोपाल, रायसेन समेत 40 से अधिक जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

पिछले 10 वर्षों में पांच बार नहीं पूरा हुआ जुलाई का कोटा

पिछले दस वर्षों के आंकड़े बताते हैं कि राजधानी में जुलाई हमेशा औसत बारिश वाला महीना नहीं रहा है। इस दौरान पांच वर्षों में जुलाई का औसत 367.7 मिलीमीटर का आंकड़ा पार नहीं हो सका।

  • वर्ष 2017 : 292.6 मिलीमीटर
  • वर्ष 2018 : 354 मिलीमीटर
  • वर्ष 2020 : 154.7 मिलीमीटर
  • वर्ष 2021 : 205.1 मिलीमीटर
  • वर्ष 2023 : 289 मिलीमीटर

दो जुलाई को पहुंचा मानसून

मौसम विज्ञानी बताते हैं कि सामान्य तौर पर दक्षिण-पश्चिम मानसून जुलाई की शुरुआत तक भोपाल पहुंच जाता है, लेकिन इस वर्ष मानसून दो जुलाई को राजधानी पहुंचा। जुलाई के दौरान द्रोणिका (ट्रफ) के उत्तर की ओर खिसकने से मानसून की गतिविधियों में रुकावट आती है। ऐसे समय बारिश कम होती है, तापमान बढ़ जाता है और वातावरण में उमस महसूस होती है। हालांकि इसी महीने कभी-कभी भारी से अति भारी बारिश के दौर भी बन जाते हैं।

जुलाई का मौसम ऐसा रहता है

जुलाई में भोपाल का औसत अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस और औसत न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रहता है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम आर्द्रता 85 और 74 प्रतिशत के आसपास रहती है। महीने में औसतन 367.7 मिलीमीटर बारिश 14.4 बारिश वाले दिनों में होती है, जबकि गरज-चमक वाले दिनों की औसत संख्या 3.5 रहती है।

पूर्वी मध्य प्रदेश में सूखे जैसे हालात

प्रदेश स्तर पर जुलाई में पूर्वी मध्य प्रदेश की औसत बारिश 348 मिलीमीटर और पश्चिमी मध्य प्रदेश की 296 मिलीमीटर मानी जाती है। एक जून से छह जुलाई तक पूरे प्रदेश में औसत से एक प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। हालांकि पश्चिमी मध्य प्रदेश में सामान्य से 20 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है, जबकि पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश 22 प्रतिशत कम रही है। यही कारण है कि प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में लगभग सूखे जैसे हालात बनने लगे हैं।

यह भी पढ़ें- भोपाल कोर्ट का कड़ा फैसला: मासूम से दरिंदगी करने वाले मुंहबोले 'चाचू' को 7 साल की सजा, लगा भारी जुर्माना

कहां कितनी हुई वर्षा

शहर का नाम बारिश (मिलीमीटर में)
श्योपुर 32.0
मंडला 27.0
छतरपुर (खजुराहो) 25.0
छतरपुर (नौगांव) 20.0
दमोह 18.0
रीवा 15.0
छिंदवाड़ा 12.0
टीकमगढ़ 12.0
सिवनी 11.0

बारिश जून से लेकर सितंबर तक होती है। फिलहाल बारिश का ट्रेंड पश्चिम में ठीक है, लेकिन पूर्वी इलाकों में जरूर कम बारिश रिकार्ड की जा रही है। राजधानी भोपाल में औसम से 56 प्रतिशत बारिश अधिक हो चुकी है। जुलाई का कोटा पूरा होने की उम्मीद है।- अरूण शर्मा, पूर्वानुमान अधिकारी, मौसम केंद्र