• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather in Nautapa: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का सितम, रतलाम में 46.2 डिग्री सेल्सियस तापमान, खंडवा, खरगोन और धार में लू कर रही परेशान

बंगाल की खाड़ी में एक अवदाब का क्षेत्र बन गया है। इसके उत्तर-पूर्वी दिशा में आगे बढ़ते हुए शनिवार को तूफान में बदलने की संभावना है। हवाओं का रुख बदलने...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Fri, 24 May 2024 09:21:14 PM (IST)Updated Date: Sat, 25 May 2024 07:55:44 AM (IST)
Weather in Nautapa: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का सितम, रतलाम में 46.2 डिग्री सेल्सियस तापमान, खंडवा, खरगोन और धार में लू कर रही परेशान
25 मई से दो जून तक का समय रहेगा नौतपा

HighLights

  1. प्रदेश में रात का सबसे अधिक तापमान रहा
  2. हवाओं का रुख बदलने से गर्मी से मिलेगी कुछ राहत
  3. 25 मई से दो जून तक का समय रहेगा नौतपा

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल: भट्टी की तरह तप रहे राजस्थान और गुजरात की ओर से आ रहे गर्म हवाओं के थपेड़ों से प्रदेश में गर्मी के तीखे तेवर बरकरार हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को प्रदेश में सबसे अधिक 46.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रतलाम में दर्ज किया गया। रतलाम में तीव्र लू रही। खंडवा, खरगोन एवं धार में लू चली।

शनिवार से नौतपा (25 मई से दो जून तक का समय) भी शुरू हो रहा है। हालांकि मौसम विज्ञानियों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में तूफान बन रहा है। उसके असर से हवाओं का रुख पूर्वी होने लगा है। इस वजह से नौतपा में गर्मी के तेवर कुछ नर्म रहने और बीच में कहीं-कहीं बौछारें पड़ने की भी संभावना है। उधर, शुक्रवार को राजधानी में न्यूनतम तापमान भी 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शहर का इस सीजन का एवं शुक्रवार को पूरे प्रदेश में रात का सबसे अधिक तापमान रहा।


प्रदेश में रात का सबसे अधिक तापमान रहा

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के आसपास बना हुआ है। दक्षिण-पूर्वी राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से लेकर मध्य प्रदेश से होकर पूर्वी विदर्भ तक एक द्रोणिका बनी हुई है। इसके अतिरिक्त उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि राजस्थान की तरफ से लगातार आ रही गर्म हवाओं के कारण प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। कुछ शहर लू की चपेट में हैं। उधर मध्य प्रदेश से होकर द्रोणिका के गुजरने से कुछ नमी भी आ रही है। जिसके चलते दोपहर के बाद आंशिक बादल छाने लगते हैं। उधर शनिवार से नौतपा भी शुरू होने जा रहे हैं। नौतपा में गर्मी के तेवर कुछ नर्म होने की संभावना है।

हवाओं का रुख बदलने से गर्मी से मिलेगी कुछ राहत

वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में एक अवदाब का क्षेत्र बन गया है। इसके उत्तर-पूर्वी दिशा में आगे बढ़ते हुए शनिवार को तूफान में बदलने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, यह तूफान और तीव्र होकर रविवार-सोमवार की दरमियानी रात को गंगासागर एवं बांग्लादेश के मध्य में तट से टकरा सकता है। इसके प्रभाव से हवाओं का रुख बदलने लगा है। इससे प्रदेश में भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की भी उम्मीद है।