• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Cyclone Remal Update: 26 मई को आएगा भीषण चक्रवात, पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश में अलर्ट

Cyclone Remal Update: मौसम विभाग के अनुसार, यह उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ेगा। 25 मई की सुबह तक पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान के रूप में ...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Fri, 24 May 2024 05:59:49 PM (IST)Updated Date: Fri, 24 May 2024 06:04:06 PM (IST)
Cyclone Remal Update: 26 मई को आएगा भीषण चक्रवात, पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश में अलर्ट
Cyclone Remal Update

HighLights

  1. 26 मई को चक्रवात के बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल में टकराने की संभावना।
  2. चक्रवात को रेमल नाम दिया जाएगा।
  3. हावड़ा, हुगली, कलकत्ता और पश्चिमी मेदिनीपुर में देखने को मिलेगा प्रभाव।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Cyclone Remal Update: मौसम विभाग ने कहा कि बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहा चक्रवाती तूफान 26 मई (रविवार) को एक गंभीर चक्रवाती तूफान रेमल के रूप में पश्चिम बंगाल और उससे सटे बांग्लादेश के तटों के पास पहुंचने की संभावना है। आईएमडी ने कहा, 'पश्चिम मध्य और उससे सटे दक्षिण बंगाल की खाड़ी पर बना कम दबाव का क्षेत्र पिछले 12 घंटों के दौरान उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ गया है।'

26 मई तक चक्रवात के टकराने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, यह उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ेगा। 25 मई की सुबह तक पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान के रूप में तीव्र हो जाएगा। इसके बाद यह करीब उत्तर की ओर बढ़ेगा। 26 मई की शाम तक एक गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में बांग्लादेश और उससे सटे पश्चिम बंगाल के तटों के पास पहुंच जाएगा।


इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

इस बीच IMD ने पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों, उत्तरी ओडिशा के आसपास के जिलों और पूर्वोत्तर भारत में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 26 और 27 मई को हल्की से मध्यम बरसात की संभावना है। वहीं, पश्चिम बंगाल, उत्तरी ओडिशा, मिजोरम, त्रिपुरा और दक्षिण मणिपुर के तटीय इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा, मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना और पूर्व मेदिनीपुर में भारी बारिश के साथ कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई है।

#WATCH कोलकाता, पश्चिम बंगाल: IMD के वैज्ञानिक डॉ. सोमनाथ दत्ता ने कहा, "26 मई की आधी रात को चक्रवात के बांग्लादेश और निकटवर्ती पश्चिम बंगाल तट से टकराने की संभावना है। यह एक भीषण चक्रवाती तूफ़ान के रूप में तट को पार करेगा, जब चक्रवात बनेगा तो इसे 'रेमल' नाम दिया जाएगा... पश्चिम… pic.twitter.com/dTxykT006Z

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 24, 2024

चलेगी तूफानी हवाएं

आईएमडी ने मछुआरों के लिए भी चेतावनी जारी है। उन्हें 26 मई तक बंगाल की खाड़ी के मध्य भाग और 27 मई की सुबह तक बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भाग में न जाने की सलाह दी है। वहीं, 25 मई की शाम से बांग्लादेश, पश्चिम बंगाल और उससे सटे उत्तरी ओडिशा के तटों पर 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से तूफानी हवाएं चलने की संभावना है, जो 60 किमी प्रति घंटे तक हो सकती हैं। आईएमडी के वैज्ञानिक डॉ. सोमनाथ दत्ता ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि 26 मई को चक्रवात के बांग्लादेश और निकटवर्ती पश्चिम बंगाल तट से टकराने की संभावना है। यह भीषण चक्रवात तूफान के रूप में तट को पार करेगा। चक्रवात का नाम रेमल है।