• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

मध्य प्रदेश में रातें भी हुईं गर्म, खरगोन-खंडवा में पारा 35 डिग्री सेल्सियस के पार

मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान दो से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी तापमान में होने की संभावना है।

By Digital DeskEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Fri, 27 Feb 2026 07:34:33 AM (IST)Updated Date: Fri, 27 Feb 2026 08:31:56 AM (IST)
मध्य प्रदेश में रातें भी हुईं गर्म, खरगोन-खंडवा में पारा 35 डिग्री सेल्सियस के पार
मध्य प्रदेश के कई इलाकों में तेजी से बढ़ रहा है तापमान। - फाइल फोटो

HighLights

  1. पश्चिमी इलाकों में अरब सागर से आ रही नम हवाओं ने बढ़ाई तपिश
  2. धार, नर्मदापुरम और रतलाम में रात का तापमान बढ़ने लगा है
  3. ग्वालियर शहर में सामान्य से चार डिग्री बढ़ गया तापमान

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मध्य प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में दिन के तापमान का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। खरगोन और खंडवा में गुरुवार को पारा 35 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इसके अलावा उज्जैन, शिवपुरी, रतलाम, इंदौर, नर्मदापुरम, गुना और धार में 32 से 33 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान भी पश्चिमी इलाकों का बढ़ा हुआ है।

धार, नर्मदापुरम और रतलाम में रात का तापमान 16 से 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। अरब सागर में बने चक्रवात के कारण पश्चिमी इलाकों में नम हवाएं आ रही हैं। वहीं, प्रदेश के पूर्वी इलाकों में खजुराहो को छोड़कर बाकी सभी संभागों में पारा 34 डिग्री सेल्सियस के नीचे है। न्यूनतम तापमान नरसिंहपुर, सागर और टीकमगढ़ में 16 डिग्री सेल्सियस तक रहा।


पूर्वी इलाकों में हवाओं का रुख अभी भी उत्तरी बना हुआ है। मौसम केंद्र के अनुसार प्रदेश के मौसम को प्रभावित कर सके ऐसा कोई सिस्टम नहीं है। इस कारण प्रदेश का आसमान साफ है और सूरज की किरणें सीधे आ रही हैं। मौसम विज्ञानी ने बताया कि भोपाल और इंदौर डिवीजन को छोड़कर पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई।

ग्वालियर में सामान्य से चार डिग्री बढ़ा तापमान

सबसे अधिक तापमान ग्वालियर का रहा, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान दो से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी तापमान में होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : धुलेंडी पर जमकर उड़ाएं मस्ती का गुलाल, प्रथम प्रहर में ग्रहण का सूतक मान्य नहीं