• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

मध्य प्रदेश के भोपाल-ग्वालियर समेत 40 जिलों में होगी झमाझम बारिश, अगले चार दिनों के लिए अलर्ट जारी

प्रदेश के विभिन्न जिलों में बुधवार को गरज-चमक के साथ जोरदार बारिश हुई। इस बेमौसम बरसात और धूलभरी आंधी के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

By PANKAJ SHRIVASTAVAEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Wed, 03 Jun 2026 08:36:37 PM (IST)Updated Date: Wed, 03 Jun 2026 08:36:37 PM (IST)
मध्य प्रदेश के भोपाल-ग्वालियर समेत 40 जिलों में होगी झमाझम बारिश, अगले चार दिनों के लिए अलर्ट जारी
मध्य प्रदेश के भोपाल-ग्वालियर समेत 40 जिलों में होगी झमाझम बारिश

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। प्रदेश के विभिन्न जिलों में बुधवार को गरज-चमक के साथ जोरदार बारिश हुई। इस बेमौसम बरसात और धूलभरी आंधी के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी भोपाल में धूप-छांव के बाद 11 मील क्षेत्र में शाम साढ़े चार-पांच बजे चने के आकार की चंद मिनट ओलावृष्टि हुई। श्योपुर में दिन का और इंदौर में रात का तापमान सामान्य से काफी कम रहने के कारण मौसम में ठंडक महसूस की गई।

तापमान में भारी गिरावट और प्रमुख शहरों का हाल

श्योपुर में 44 मिलीमीटर जोरदार बारिश हुई, जिससे यहां का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री कम यानी 38.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह सतना का तापमान सामान्य से 6.6 डिग्री कम 35.7 डिग्री और रीवा का तापमान सामान्य से 4.1 डिग्री कम 38.0 डिग्री रहा। इंदौर में न्यूनतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री गिरकर 18.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।


दूसरी ओर खरगोन में सबसे अधिक 41.8 डिग्री और खंडवा जिले के खंडवा शहर में 40.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। दमोह, छतरपुर जिले के खजुराहो व नौगांव, मंडला, नरसिंहपुर, सागर, उमरिया और बालाघाट जिले के मलाजखंड में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मौसम विज्ञानी ने बताया कि अगले चार दिनों तक प्रदेश के मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। मौसम विज्ञान केंद्र ने गुरुवार के लिए अलर्ट जारी किया है।

दिनभर चलता रहा आंधी-बारिश का दौर

प्री-मानसून की गतिविधियों के चलते प्रदेश के विभिन्न जिलों में सुबह से लेकर देर रात तक आंधी-तूफान, बारिश हुई। सुबह छतरपुर जिले के खजुराहो, पन्ना, दमोह, सतना, मैहर, रीवा, जबलपुर, ग्वालियर, शहडोल और दतिया सहित कई जिलों में धूलभरी आंधी चली और बिजली चमकी।

दोपहर में अशोकनगर, बैतूल, टीकमगढ़ और सागर में 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाओं के साथ बारिश हुई। शाम को श्योपुर, सतना, रीवा और विदिशा जिलों में चक्रवाती हवाएं चलीं और मध्यम बारिश हुई। देर रात को इंदौर, छिंदवाड़ा, सिवनी, रायसेन और बालाघाट सहित करीब 25 जिलों में मौसम बदला रहा।

यहां गरज-चमक के साथ होगी बारिश

  • ऑरेंज अलर्ट (वज्रपात, ओलावृष्टि और हवाएं): मुरैना, श्योपुर, छतरपुर और टीकमगढ़ जिलों के लिए।
  • येलो अलर्ट (झंझावात, बिजली चमकना और हवाएं): भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, रीवा, मऊगंज, सतना, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, निवाड़ी, मैहर और पांढ़ुर्णा जिलों के लिए।

यह भी पढ़ें- हिंज एप से शुरू हुआ था त्विषा-समर्थ का प्यार, CBI के किए चौंकाने वाले खुलासे, सास गिरिबाला का बड़ा दावा

प्रदेश के चार बड़े शहरों का तापमान

शहर अधिकतम न्यूनतम
भोपाल 39.4 25.0
इंदौर 38.5 18.6
ग्वालियर 38.9 27.0
जबलपुर 39.8 27.4

(नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में है)